फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher gave a befitting reply to prakash raj on his comment on Vivek Agnihotri directed the kashmir files

Kashmir Files: अनुपम खेर ने बिना नाम लिए प्रकाश राज पर साधा निशाना, कहा- ऐसे लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना..

Sat, 18 Feb 2023 10:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

अभिनेता अनुपम खेर ने प्रकाश राज की आलोचनात्मक टिप्पणियों पर उन्हें करारा जवाब दिया है। अनुपम ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी में विश्वास करते हैं और दूसरे लोग जो चाहें उस पर विश्वास कर सकते हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher gave a befitting reply to prakash raj on his comment on Vivek Agnihotri directed the kashmir files
अनुपम खेर, प्रकाश राज - फोटो : social media

विस्तार

पिछले साल बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जहां एक तरह लोगों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले से शुरू हुए विवाद अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और उनके साथ हुए दर्दनाक हादसों की कहानी पर्दे पर लाने वाली कश्मीर फाइल्स को लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देश तक दो गुटों में बट गया था। कमाल की बात तो यह है कि इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में अनुपम खेर ने पिछले दिनों प्रकाश राज द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' को बकवास फिल्म बताने पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने क्या कहा..  

विज्ञापन

Anupam Kher gave a befitting reply to prakash raj on his comment on Vivek Agnihotri directed the kashmir files
अनुपम खेर, प्रकाश राज - फोटो : social media

प्रकाश राज पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा
अभिनेता अनुपम खेर, जिन्होंने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने हाल में फिल्म के बारे में अभिनेता प्रकाश राज की आलोचनात्मक टिप्पणियों पर उन्हें करारा जवाब दिया है। अनुपम ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी में विश्वास करते हैं और दूसरे लोग जो चाहें उस पर विश्वास कर सकते हैं। गौरतलब है,  प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कमेंट किया था और विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी मजाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया था।
Akshay Kumar: अक्षय की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, फिल्मसिटी के लोगों पर लगा यह गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher gave a befitting reply to prakash raj on his comment on Vivek Agnihotri directed the kashmir files
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज के बयान पर अनुपम का दो टूक बयान
केरल फिल्म फेस्टिवल में प्रकाश राज ने कहा था, 'द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है। बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने भी उन पर थूका, लेकिन वे अब भी बेशर्म हैं। इस फिल्म का निर्देशक अभी भी कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।' प्रकाश राज के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अपनी अपनी औकात की बात करते हैं। कुछ लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना पड़ता है। कुछ जिंदगी भर सच बोलते हैं। मैं उन लोगों में से दूं जो जिंदगी भर सच बोल के जिंदगी जिये हैं, जिसको झूठ बोलकर जीना है वह उसकी मर्जी है।'
Hansika Motwani: क्या इंजेक्शन से जवां हुईं हंसिका? अभिनेत्री ने खुद सुनाई 'शाका लाका' से 'सुरूर' तक की कहानी

विज्ञापन

Anupam Kher gave a befitting reply to prakash raj on his comment on Vivek Agnihotri directed the kashmir files
विवेक अग्निहोत्री, प्रकाश राज - फोटो : social media

विवेक-प्रकाश राज में हुआ था युद्ध
यह पहली बार नहीं था जब प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने विचार रखे हों। अभिनेता इससे पहले भी सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपने विचार लोगों के साथ साझा कर चुके हैं। प्रकाश राज और विवेक अग्निहोत्री के बीच ट्विटर पर इसको लेकर खूब विवाद भी हो चुका है। आपको बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी खूब हुआ था।
Box Office Report: 'एंट मैन' के जाल में पहले ही दिन फंसा 'शहजादा', 'पठान' और 'वारिसु' ने किया इतना कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed