Pathaan: फैन ने पूछी पठान फिल्म की फीस तो शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, #asksrk में दिखा शाहरुख का चुलबुलापन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस मूवी की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। तो वहीं अभिनेता शाहरुख खान अक्सर फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन हैशटैग के साथ इंटरैक्ट करते हैं और सवालों के जवाब देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और कई मजेदार जवाब शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के दिए।
आस्क मी सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से कमेंट कर सवाल पूछ कि उन्होंने 'पठान' के लिए कितनी फीस ली है। इस सवाल का शाहरुख ने काफी मजेदार जवाब दिया। यूजर ने पूछा, 'पठान के लिए कितनी फीस लिए'। इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'क्यों साइन करना है क्या अगली फिल्म में?' फैंस शाहरुख के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ