फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parva Vivek Ranjan Agnihotri want to cast Yash in his upcoming film based on Mahabharat

Parva: 'पर्व' में इस पैन इंडिया स्टार को कास्ट करना चाहते हैं विवेक अग्निहोत्री, इच्छा जाहिर कर बढ़ाया उत्साह

Tue, 24 Oct 2023 10:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 24 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म 'पर्व' का एलान कर फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। वहीं, अब वह अपनी ड्रीम कास्ट का खुलासा कर हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं। 
 

विज्ञापन
Parva Vivek Ranjan Agnihotri want to cast Yash in his upcoming film based on Mahabharat
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री को 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, फिल्ममेकर की हालिया रिलीज फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल नजर आई है। बावजूद इसके फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई सितारों के जरिए सराहा गया है। इसी कड़ी में विवेक अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर सुर्खियों में छा गए हैं। फिल्म निर्माता ने बीते दिन बेंगलुरु में 'पर्व' की घोषणा की। वहीं, अब इसके लीड स्टार को लेकर विवेक का दिया गया ताजा बयान हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है।

विज्ञापन

'पर्व' की कहानी  

विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म की कहानी एस एल भैरप्पा की किताब 'पर्व' पर आधारित होगी। यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है, जिसे प्रमुख पात्रों के व्यक्तिगत प्रतिबिंबों के माध्यम से वर्णित किया गया है। उपन्यास को आधुनिक क्लासिक के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है। जानकारी है कि फिल्म तीन भाग वाली फ्रेंचाइजी होगी, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 

विज्ञापन


12th Fail Movie Review: ‘ब्राउनी’ विक्रांत मैसी के अभिनय का सजीला इंद्रधनुष, 25 साल बाद विधु को मिलीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

यश होंगे 'पर्व' के लीड स्टार!

दर्शकों का उत्साह तब चरम पर पहुंच गया जब विवेक अग्निहोत्री ने 'पर्व' के लिए अपनी ड्रीम कास्ट का खुलासा किया। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह किसे कास्ट करना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'यश हमारे समय के सबसे महान अभिनेता हैं।' इस तरह विवेक ने यश को 'पर्व' में कास्ट करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, बात बन पाती है या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।


Duranga 2 Review: अमित साध ने साधा अभिनय का अहलदा रंग, गुलशन और दृष्टि बने रोहन के निर्देशन की रूह

तीन भाग में बनेगी 'पर्व'

'पर्व' सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह एस एल भैरप्पा के कालजयी उपन्यास की एक असाधारण सिनेमाई व्याख्या है, जो धर्म की महाकाव्य कहानी को उजागर करती है। चूंकि फिल्म को तीन अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तुत किया जाना है, इसलिए दर्शक एक गहन और मंत्रमुग्ध अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं, जो विचारोत्तेजक और दृष्टि से आश्चर्यजनक दोनों होने का वादा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed