फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent

Duranga 2 Review: अमित साध ने साधा अभिनय का अहलदा रंग, गुलशन और दृष्टि बने रोहन के निर्देशन की रूह

Tue, 24 Oct 2023 08:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 24 Oct 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
दुरंगा सीजन 2
कलाकार
गुलशन देवैया , दृष्टि धामी , अमित साध , अभिजीत खांडकेकर , दिव्या सेठ , राजेश खट्टर और बरखा बिष्ट
लेखक
चारुदत आचार्य
निर्देशक
रोहन सिप्पी
निर्माता
गोल्डी बहल और श्रद्धा सिंह
रिलीज
24 अक्तूबर 2023
रेटिंग
3/5

साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर की जब भी बात आती है, दर्शकों का रोमांच बढ़ जाता है। हिंदी सिनेमा में नब्बे के दशक में इस विषय पर खूब फिल्में बनी जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर इस जॉनर की सीरीज देखने को मिल रही हैं। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर पर बनी सीरीज 'दुरंगा' की सफलता के बाद अब इस सीरीज का दूसरा सीजन जी5 पर प्रसारित होना शुरू हुआ है। पहले सीजन का निर्देशन प्रदीप सरकार और एजाज खान ने किया था। इस बार बागडोर रोहन सिप्पी के हाथ है। कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' के इस हिंदी रीमेक की कहानी में कई रंग हैं और इस बार अमित साध ने अरसे बाद अपने चिर परिचित अंदाज से बाहर आकर कुछ नया कर दिखाया है। और, यही इस सीरीज का असल आकर्षण है।

विज्ञापन

Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दुरंगा यानी ऐसा शख्स जो दोहरी जिंदगी जी रहा हो। इस सीरीज के पहले सीजन में गुलशन देवैया का दोहरा चरित्र था। अब दूसरे सीजन में अभिनेता अमित साध की एंट्री हो चुकी है। इसमें गुलशन देवैया और अमित साध के चरित्र को दिखाया गया है जो दोहरी जिंदगी जी रहे है। पहले सीरीज में बहुत सारे सवालों के जवाब जो अधूरे रह गए थे, अब इस सीजन में उसके जवाब मिलेंगे। सीजन दो की शुरुआत समित पटेल के कोमा से जागने से होती। यह समित पटेल, अभिषेक बन्ने नहीं बल्कि असली समित पटेल है जिसका किरदार अमित साध ने निभाया था। समित पटेल जैसे ही कोमा से वापस आता है। इसी बीच एक हत्या और होती है और मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों के कान खड़े हो जाते हैं क्योंकि यह हत्या उसी तरह से हुई थी जिस तरीके की सिलसिलेवार हत्याएं सारंगवाडी में हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक बन्ने का अपना अतीत है जो समित  पटेल के नाम से रह रहा है। उसकी पत्नी इंस्पेकर इरा जयकार पटेल अपने पति के अतीत से अनजान है। पहले सीजन में दिखाया गया था कि इरा जयकार पटेल  की जिंदगी में एक ऐसा केस आता है, जिसका उसके पति से कहीं न कहीं कनेक्शन होने का उसे संदेह है। अभिषेक बन्ने अपने पहचान के साथ जीना चाहता है, लेकिन जब तक उसके पिता बाला बन्ने का साथी पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह समित पटेल की पहचान से जीने के लिए मजबूर है।

Guntur Kaaram: दशहरा के मौके पर 'गुंटूर कारम' का नया पोस्टर जारी, महेश बाबू ने साझा की फिल्म से जुड़ी जानकारी

विज्ञापन

Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘दुरंगा’ के दूसरे सीजन में आठ एपिसोड हैं। रोहन सिप्पी थ्रिलर के मास्टर रहे हैं। बड़े परदे पर अपना हुनर वह दिखा ही चुके हैं, यहां भी पहले से आखिरी एपिसोड तक वह रोमांच का स्तर बनाए रखते हैं। चारुदत्त आचार्य की दाद देनी होगी कि उनके लेखन में अच्छी कसावट है। जब जब लगता है कि केस सुलझ गया, तब तब मामला और उलझ जाता है और सीरीज को देखने का रोमांच बना रहता है। इस सीरीज की हर कड़ी को पहले सीजन से भी जोड़कर दिखाया गया है। अगर दर्शक किसी कारणवश पहले सीजन को नहीं देख पाए हैं, तो इस सीरीज से कहानी को समझ सकते हैं। चारू ने कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' को बिल्कुल देसी अंदाज में  पटकथा और संवाद में जान डाल दी है।

Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बिग बॉस ने यूट्यूबर को दिया यह जवाब

Duranga 2 Review Amit Sadh Gulshan Devaiah Drashti Dhami Great performance Rohan Sippy Direction is excellent
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'दुरंगा 2' के दूसरे सीजन में सभी कलाकारों ने अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की है। अमित साध ने तो इस बार मामला जमाया ही है, अभिषेक बन्ने और समित पटेल के किरदार में गुलशन देवैया भी बहुत ही प्रभावी दिखे हैं। एक पिता और पति के रूप में वह जितने सहज दिखे है, वहीं जब अपने पिता के साथीदार को तलाश में होते हैं, तो वहां उनका एक अलग ही रूप दिखता है। पुलिस अधिकारी की भूमिका में दृष्टि धामी जितनी रौबदार दिखी हैं, वही एक आदर्श पत्नी और मां के किरदार में अभिनय के अलग रंग दिखे हैं। बाला बन्ने की भूमिका में जाकिर हुसैन, क्राइम रिपोर्टर विकास सरोदे की भूमिका में  अभिजीत खांडकेकर, अनुप्रिया पटेल की भूमिका में दिव्या सेठ, डॉ. मनोहर पटेल की भूमिका में राजेश खट्टर और प्राची बन्ने की भूमिका में बरखा बिष्ट ने अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। सीरीज की सिनेमैटोग्राफी, संपादन और बैकग्राउंड स्कोर भी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed