फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra not kiss again

सबको नहीं मिलेगा परिणिती का ‘किस’

Mon, 09 Sep 2013 01:32 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 Sep 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra not kiss again

परिणिती चोपड़ा ने एक चौंकाऊ बात कही है। वे किस तो करेंगी लेकिन सबको नहीं।

विज्ञापन


पहले ‘इशकजादे’ और फिर ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में अपने नायकों को बिंदास चुंबन देने वाली परिणिती चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि वे अपनी इमेज तो बोल्ड रखना चाहती हैं, लेकिन ऐसी नहीं कि कोई भी उनका फायदा उठा ले।

परिणिती ने साफ कहा है कि वे अपनी हर फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगी। चुंबन या अंतरंग दृश्य वे तभी करेंगी, जब वे कहानी का महत्वपूर्ण हिस्स होंगे।

उल्लेखनीय है कि परिणिती ने दोनों फिल्मों में अंतरंग दृश्य देने में कोई हिचक नहीं दिखाई। असल में परिणिती का रुख साफ है। वह कहती हैं, ‘सच्चाई यह है कि यह सब बातें बोल्ड नहीं बल्कि हकीकत है।’
विज्ञापन


उनका मानना है कि किसिंग सीन, शादी से पहले सेक्स और लिव-इन-रिलेशन आज के समाज का आईना हैं। इनसे मुंह नहीं फेरा जा सकता। तो क्या उम्मीद की जाए कि ऐसे दृश्य वे हमेशा करती रहेंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणिती कहती हैं, ‘मैं कभी भी ऐसी फिल्म नहीं करूंगी जिसमें कहा जा रहा होगा कि यार फिल्म में कुछ बोरिंग हो रहा है, इसलिए इसे एक्साइटिंग बनाने के वास्ते कुछ किसिंग सीन डाल देते हैं। या फिल्म का बिजनेस बढ़ाने के लिए इसमें सेक्स सीन डाल देते हैं।’

अपनी पिछली दोनों फिल्मों के अंतरंग दृश्यों को लेकर उनका तर्क है, ‘उनमें जो कुछ हुआ वह सब कहानी की जरूरत के मुताबिक था। ‘इशकजादे’ एक ऐसी कहानी थी, जिसमें वही लड़का लड़की से रेप करता है, जिससे वह प्यार करती है। फिर उससे बदला लेती है।


अगर उसमें ‘वह सब’ न दिखाया जाता तो कहानी कैसे बढ़ती? इसी प्रकार ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में भी सुशांत वानी से अलग होना चाहते हैं तभी वे मुझसे शारीरिक रूप से नजदीकियां बढ़ाते हैं।’ मानना होगा कि परिणिती की बातों में उतना ही दम है, जितना उनकी ऐक्टिंग में।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed