{"_id":"5d8ecb148ebc3e93ae3f36c6","slug":"parineeti-chopra-moves-into-new-house-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन से लौटते ही परिणीति ने किया नए घर में प्रवेश, इस तरह से खुद की सजावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन से लौटते ही परिणीति ने किया नए घर में प्रवेश, इस तरह से खुद की सजावट
Sat, 28 Sep 2019 08:25 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra
- फोटो : file photo
अपने करियर को इन दिनों एक नया रूप देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का मुंबई में ठिकाना बदल गया है। जी हां, लंदन से अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी करके लौटीं परिणीति ने एक शानदार नया घर ले लिया है। इस घर को परिणीति ने तमाम तरह की कलात्मक वस्तुओं और संग्रहणीय वस्तुओं से सजाया है, जिन्हें वे एक लंबे अरसे से इस नए घर के लिए दुनिया भर से इकट्ठा करती रही हैं। मुंबई के पॉश इलाके खार पश्चिम में उनका ये घर बहुत ही हरियाली भरे रास्ते पर स्थित है और द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक की शूटिंग करके लौटते ही परिणीति ने इस नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
अपने इस नए घर की खुशी साझा करते हुए परिणीति कहती हैं, ‘मुझे अपने इस नए ठिकाने से प्यार हो गया है। कब से मैं एक बड़ी, थोड़ी और प्यारी और बिल्कुल अपने घर जैसी लगने वाली जगह ढूंढ़ रही थी लेकिन पहले फिल्मों और फिर कमर्शियल्स की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते मुझे इसके लिए समय ही नहीं मिल रहा था। अब जाकर मुझे अपनी तरह की जगह भी मिल गई है और मैं अपनी पसंद के हिसाब से इस घर को सजा भी पाई हूं। मैं जल्द ही अपने दोस्तों को इस नए घर पर बुलाने वाली हूं। ये घर बिल्कुल मेरे जैसा है। मैं दुनिया भर में घूमती रहती हूं और यहां इस घर में मैंने इन सारे देशों से कुछ न कुछ लाकर सजाया है।’
विज्ञापन
रिभु दासगुप्ता निर्देशित द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक की शूटिंग खत्म करने के बाद परिणीति अब अमोल गुप्ते निर्देशित सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म के लिए परिणीति पिछले कई महीनों से लगातार अभ्यास करती रही हैं।
विज्ञापन
शादी में जूता चुराई की रस्म में 78 करोड़ रुपये देने वाले थे निक, बाद में परिणीति को मिला था ये सब