फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Wishes He Had More Screen Time in Dream Girl 2 says My Role Is Good But not as big as Ayushmann

Paresh Rawal: परेश रावल को है 'ड्रीम गर्ल 2' में कम स्क्रीन स्पेस मिलने का मलाल, इस वजह से साइन की थी फिल्म

Mon, 04 Sep 2023 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

हाल ही में परेश रावल ने यह इच्छा जाहिर की है कि काश 'ड्रीम गर्ल 2' में उनका किरदार और ज्यादा बड़ा होता। इसकी उन्होंने वजह भी बताई है।

विज्ञापन
Paresh Rawal Wishes He Had More Screen Time in Dream Girl 2 says My Role Is Good But not as big as Ayushmann
परेश रावल-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। 'गदर 2' की आंधी के बीच यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। बता दें कि इसमें परेश रावल भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान खुराना और परेश रावल पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं और दोनों ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, परेश रावल को लगता है कि फिल्म में उन्हें और ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलता। खुद उन्होंने यह इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


फिल्म में ज्यादा टाइमिंग मिलने की जताई इच्छा
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान परेश रावल ने कहा कि उनका रोल और बड़ा होता। एक्टर ने कहा, 'फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में मेरा रोल अच्छा है, लेकिन इतना बड़ा नहीं है, जितना आयुष्मान खुराना का है। हालांकि, यह काफी अच्छा रोल है। कई बार खराब फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिलना सही होता है। लेकिन, 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्म में, जहां राज शांडिल्य जैसे निर्देशक हों, आयुष्मान जैसे एक्टर...वहां आप लंबा स्क्रीन स्पेस चाहते हैं'।
विज्ञापन

Khatron ke Khiladi 13: शो में एंट्री के साथ ही बाहर हुई सलमान की हीरोइन डेजी, जानिए ऐसा क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेडी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर कही ये बात
परेश रावल का कहना है कि यह इच्छा असल में आजकल अच्छी कॉमेडी स्क्रिप्ट की कमी से भी पैदा होती है। उन्होंने कहा, 'जब बात कॉमेडी की हो तो अच्छी स्क्रिप्ट अधिकतर नहीं आती हैं। यह बहुत मुश्किल है। इसलिए, ऐसी स्थिति में आप अच्छी कॉमेडी फिल्म में बड़े रोल की चाहत कर बैठते हैं। किसी भी अन्य स्टार की तरह मैं भी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा स्कोप चाहता हूं।'
Rana Daggubati: अल्लू अर्जुन के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर राणा ने की टिप्पणी, 'जय भीम' विवाद पर कही यह बात

एकता कपूर की वजह से साइन की फिल्म!
बता दें कि इससे पहले परेश रावल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह हिट फिल्मों के सीक्वल के बहुत बड़े फैन नहीं हैं। अब जब उनसे पूछा गया कि 'ड्रीम गर्ल 2' सीक्वल फिल्म है और फिर इसमें उन्हें स्क्रीन टाइम भी कम मिला तो उन्होंने इसे साइन क्यों किया? इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहता था। मेरे पास एकता कपूर के साथ काम करने का मौका था, उनके साथ मैंने कभी काम नहीं किया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। इसके अलावा मैं राज और आयुष्मान के साथ भी काम करने का इच्छुक था।'
Jaane Jaan: 'जाने जान' से विजय वर्मा का पहला लुक हुआ जारी, जासूस के किरदार में गुत्थी सुलझाते नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed