फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaane Jaan New Poster Out Vijay Varma seen in a detective role after Kareena Kapoor Jaideep Ahlawat look

Jaane Jaan: 'जाने जान' से विजय वर्मा का पहला लुक हुआ जारी, जासूस के किरदार में गुत्थी सुलझाते नजर आए अभिनेता

Mon, 04 Sep 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 04 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

फिल्म के लिए अभिनेता ने बड़े पैमाने पर अपने लुक में बदलाव किया है। अब इसी क्रम में फिल्म से विजय वर्मा का लुक भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Jaane Jaan New Poster Out Vijay Varma seen in a detective role after Kareena Kapoor Jaideep Ahlawat look
विजय वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। हाल ही में फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेत्री के सह-कलाकार जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी किया था। फिल्म के लिए अभिनेता ने बड़े पैमाने पर अपने लुक में बदलाव किया है। अब इसी क्रम में फिल्म से विजय वर्मा का लुक भी जारी किया गया है।

विज्ञापन

‘जाने जान’ से विजय वर्मा का लुक हुआ जारी
करीना कपूर खान सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर जाने जान में अपने सह-कलाकार विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । यह जापानी लेखक हिगाशिनो कीगो के 2005 के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ का रूपांतरण है। निर्माताओं ने अगस्त में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया था, जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित भी हो गए थे। अब हाल ही में, फिल्म से विजय वर्मा का लुक भी जारी हुआ है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

जासूस के किरदार में नजर आए अभिनेता
नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया, जिसमें विजय वर्मा नजर आ रहे हैं। पोस्टर में विजय को एक अंधेरे कमरे में खड़ा दिखाया गया है। पोस्टर के बैकग्राउंड में एक हरे रंग का बोर्ड है, जिस पर एक लिंक चार्ट है। वह शर्ट के ऊपर गहरे हरे रंग की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि विजय किसी जासूस के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Khatron ke Khiladi 13: शो में एंट्री के साथ ही बाहर हुई सलमान की हीरोइन डेजी, जानिए ऐसा क्या हुआ?

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘जाने जान’ का ट्रेलर कल डिजिटली रिलीज होगा। इस फिल्म में करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। जय शेवक्रमणि, अक्षय पुरी और थॉमस किम इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed