फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Takes A Dig At Former PM Manmohan Singh, Anupam Kher 'The Accidental Prime Minister'

मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म, परेश रावल ने उड़ाया मजाक

Sat, 10 Jun 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 10 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Takes A Dig At Former PM Manmohan Singh, Anupam Kher 'The Accidental Prime Minister'
परेश रावल
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद परेश रावल पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले लेखक अरुंधति रॉय पर किए गए अपने ट्वीट और फिर पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की इच्छा के कारण उन्हें लोगों को सफाई देनी पड़ रही है। अब परेश रावल ने एक और ट्वीट किया है जिसपर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन


परेश रावल ने अनुपम खेर की आने वाली फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का पोस्टर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। इस पर परेश रावल ने लिखा है, 'मानना पड़ेगा कि अनुपम खेर मूक फिल्म में काम कर रहे हैं। जैसा की आप जानते हैं कि फिल्म का मुख्य किरदार...।' कहीं परेश रावल इस ट्वीट के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ऊपर कोई मजाक बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं?
विज्ञापन

 


'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ये संजय बारू की इसी नाम से किताब पर आधारित है जो साल 2014 में आई थी। संजय बारू साल 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। फिल्म अगले साल दिसंबर में 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed