फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Reaction on Hera Pheri 3 controversy actor confirms His comeback as Babu Rao in Akshay Kumar film

Hera Pheri 3 Controversy: सुलझ गया विवाद, 'हेरा फेरी 3' में बाबू भैया बनकर लौट रहे परेश रावल, खुद की पुष्टि

Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
सार

Paresh Rawal Hera Pheri 3: पिछले कुछ वक्त से 'हेरा फेरी 3' चर्चा में है। वजह हैं परेश रावल। अचानक खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है। इसके बाद खबर आई कि अक्षय कुमार ने अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजा है। मगर, अब सारे विवाद सुलझ गए हैं और बाबू भैया फिल्म में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Paresh Rawal Reaction on Hera Pheri 3 controversy actor confirms His comeback as Babu Rao in Akshay Kumar film
हेरा फेरी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी कड़ी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मगर, अचानक जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है तो दर्शक मायूस हो गए। फिल्म 'हेरा फेरी 3' की रौनक आखिर राजू (अक्षय  कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू राव (परेश रावल) से है। एक भी एक्टर की अनुपस्थिति दर्शक नहीं चाहते। ऐसे में जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है तो दर्शक निराश हो गए। मगर, अब खुशखबरी ये है कि परेश रावल फिल्म में वापसी कर रहे हैं और यह पुष्टि खुद उन्होंने की है।

विज्ञापन

बोले- 'दर्शकों के लिए जिम्मेदारी बनती है'
परेश रावल का कहना है कि वे 'हेरा फेरी 3' में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में यह खुलासा किया है। एक्टर ने बीते दिनों फिल्म को लेकर चली कंट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब सब रिजॉल्व हो गया है। शो में परेश रावल से जब फिल्म को लेकर विवाद के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'कोई विवाद नहीं है। जब कोई चीज इतने लोगों को भाती आती है, तब हमें अतिरिक्त रहना पड़ता है। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि दर्शकों के लिए। दर्शक बैठे हैं और वे आपको इतना प्यार करते हैं। आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते। मेहनत करके उन्हें देना चाहिए'।




विवाद पर कहा- 'सब ठीक हो गया'
परेश रावल ने आगे कहा, 'मेरा यही मानना है कि सब साथ में आएं। मेहनत करें। मुझे और कुछ नहीं। कुछ हुआ नहीं है, अब सबकुछ ठीक हो गया है। प्रियदर्शन, अक्षय या सुनील, सभी ग्रेट हैं। हम सभी कई वर्षों से दोस्त हैं'। परेश रावल के फिल्म से किनारा कर लेने की खबर से निराश हुए दर्शक यह जानकर खुश हो जाएंगे कि बाबू राव के रूप में परेश रावल फिल्म में नजर आएंगे।

Kannappa Collection Day 3: वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा पाई विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा', जानिए तीसरे दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2000 में आया पहला भाग
फिल्म 'हेरा फेरी' साल 2000 में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं, 'फिर हेरा फेरी' ने साल 2006 में दस्तक दी और इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पहली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और अब तीसरी कड़ी का निर्देशन भी वहीं कर रहे हैं। हालांकि, दूसरे भाग का निर्देशन दिवंगत निर्देशक नीरज वोरा ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed