फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat Season 5 star Chandan Roy aka Vikas decodes Phulera next chapter promises it will be bada and behtar

कैसा होगा 'पंचायत' का सीजन 5? चंदन रॉय उर्फ विकास ने फुलेरा के अगले सीजन का खोला राज; बोले- 'बेहतर और...'

Mon, 01 Jun 2026 11:53 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 01 Jun 2026 11:53 PM IST
सार

Panchayat Season 5: 'पंचायत' सीजन 5 में दर्शकों को एक बार फिर फुलेरा गांव की वही जानी-पहचानी दुनिया देखने को मिलेगी। इस बार कहानी में राजनीति, भावनाओं और कॉमेडी का तड़का और भी ज्यादा बड़ा और बेहतर होने वाला है।

 

विज्ञापन
Panchayat Season 5 star Chandan Roy aka Vikas decodes Phulera next chapter promises it will be bada and behtar
'पंचायत' सीजन 5' - फोटो : X

विस्तार

वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन 5' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में शो में 'विकास' का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय ने आने वाले सीजन को लेकर कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं।
विज्ञापन

 

फुलेरा गांव की वापसी
चंदन रॉय ने बताया कि 'पंचायत' का अगला सीजन पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और शानदार होने वाला है। जब उनसे सीजन 5 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में इसका राज खोलाते हुए कहा, 'बड़ा, बेहतर और खूबसूरत।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के किरदार का बढ़ता सफर
वैराइटी इंडिया के अनुसार, चंदन रॉय का कहना है कि शुरुआत में विकास सिर्फ एक कॉमेडी किरदार था, लेकिन चार सीजनों के सफर में वह दर्शकों के दिलों के बहुत करीब आ गया है। विकास की सादगी और उसकी सच्ची भावनाएं ही हैं, जिसकी वजह से लोगों ने उसे इतना प्यार दिया है। इस शो की सबसे अच्छी बात यह है कि समय के साथ हर किरदार की कहानी और उनके आपसी रिश्ते बदलते रहते हैं।

विज्ञापन

वैश्विक मंच पर चंदन रॉय की सफलता
चंदन रॉय का हुनर सिर्फ फुलेरा गांव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमक रहा है। उनकी फिल्में 'आरजे बस्तर' और 'द लास्ट राइड' की चर्चा कान फिल्म फेस्टिवल में हुई। उनकी एक और फिल्म 'चंपारण मटन' को भी दुनिया भर में पहचान मिली है।

क्यों इतनी लोकप्रिय है 'पंचायत'?
चंदन रॉय के अनुसार, 'पंचायत' के सुपरहिट होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि 'यह शो भारतीय ग्रामीण जीवन को बहुत ही असली और सच्चे तरीके से दिखाता है। गांव की राजनीति, सुख-दुख और रोजमर्रा की जिंदगी की कहानियां ऐसी हैं, जिनसे देश का हर व्यक्ति जुड़ाव महसूस करता है।'

यह भी पढ़ें: Trisha: तृषा कृष्णन के लिए 'जादुई' रहा मई का महीना, शेयर की खास अनदेखी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed