Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palash Muchhal Accused Of Cheating Sangli Man Filed Police Complaint

फिर विवाद में घिरे पलाश मुछाल, सांगली में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज; मामले का स्मृति मंधाना से है गहरा कनेक्शन

Thu, 22 Jan 2026 06:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 22 Jan 2026 06:47 PM IST
सार

Police Complaint Against Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी टूटने के बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल फिर विवाद में घिर चुके हैं। इस बार उन पर पैसों की धोखाधड़ी की एक शिकायत पुलिस में दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Palash Muchhal Accused Of Cheating Sangli Man Filed Police Complaint
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal

विस्तार

पिछले साल नवंबर महीने में क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने के कारण म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल चर्चा में आए। उन पर रिश्ते में चींटिंग का कथित आरोप लगा। अब सांगली (महाराष्ट्र) में उन पर धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई। इस विषय में जब पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ शिकायत मिली है, अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला। 

विज्ञापन


40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप 
बुधवार को महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के खिलाफ सांगली के एक शख्स ने दर्ज कराई है। उस आदमी का आरोप है कि पलाश ने उसके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विज्ञान माने, स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं। विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Palash Muchhal Accused Of Cheating Sangli Man Filed Police Complaint
फिल्म 'नजरिया' बनाने वाले थे पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal

फिल्म बनाने के दिए थे पैसे 
शिकायतकर्ता विज्ञान माने ने आरोप लगाया है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म ‘नजरिया’ बनाने के लिए पैसे लिए थे। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि पलाश मुच्छल ने बताया था कि वह ‘नजरिया’ फिल्म का निर्देशन करेंगे और उन्हें प्रोड्यूसर के रूप में निवेश करना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया था कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद 25 लाख रुपये के निवेश पर लगभग 12 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म में एक्टिंग का काम भी देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए। विज्ञान माने ने पुलिस को पलाश मुछाल को दिए गए पैसों से जुड़ी सभी जानकारी साझा की है। शिकायक कर्ता विज्ञान माने का यह भी कहना है कि पहले पलाश ने पैसे वापस देने की बात कही लेकिन बाद में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। आर्थिक फर्जीवाड़े के मामले में विज्ञान माने ने आई.पी.सी. की धारा 406 और 420 के तहत पलाश मुच्छल के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दी है। इस मामले की FIR की कॉपी अमर उजाला के पास मौजूद है।

क्यों टूटी थी पलाश और स्मृति की शादी? 
पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुछाल के शादी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। इस चैट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। 
विज्ञापन

Palash Muchhal Accused Of Cheating Sangli Man Filed Police Complaint
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
पलाश-स्मृति ने अलग होने पर शेयर की सोशल मीडिया पोस्ट 
शादी टूटने के बाद पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट साझा कर जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इससे यह कंफर्म हो गया कि अब इस जोड़े की शादी नहीं होगी और ये अलग हो चुके हैं। स्मृति ने शादी टूटने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया। पलाश मुछाल भी डायरेक्शन में वापस हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने श्रेयस तलपदे के साथ एक नई फिल्म की घोषणा भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed