फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani singer Atif Aslam record song despite being not well says director Amit Kasaria

Atif Aslam: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने खराब तबीयत में भी गाया गाना, निर्देशक अमित कसारिया का खुलासा

Sat, 10 Feb 2024 12:56 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

निर्देशक अमित कसारिया ने कहा कि उनके पास इस गाने को शूट करने के लिए बहुत ही कम समय था। यही वजह रही कि आतिफ ने समय बिना गंवाए खराब तबियत में ही गाना रेकाॅर्ड किया।

विज्ञापन
Pakistani singer Atif Aslam record song despite being not well says director Amit Kasaria
atif aslam - फोटो : Atif Aslam instagram

विस्तार

पाकिस्तानी सिंगर-म्यूजिशियन आतिफ असलम बाॅलीवड में पूरे सात साल बाद वापसी कर रहे हैं। वह अपकमिंग फिल्म ‘लवस्टोरी ऑफ नाइन्टीज’ के रोमांटिक गाने को अपनी जादुई आवाज दे रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित कसारिया हैं। खास बात यह है कि आतिफ की तबीयत ठीक न होने के बावजूद भी वह पूरी लगन से इसके लिए काम करने को लेकर उत्सुक दिखे। गौरतलब है कि भारत में पाकिस्तानी गायकों के गाने पर पहले रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

 
खराब तबीयत में भी आतिफ काम के लिए तैयार
कसारिसा की यह फिल्म एक साधारण सी फैमिली ड्रामा है। उन्हें और उनकी टीम को फिल्म के रोमांटिक गाने के लिए आतिफ ही उचित लगे। दरअसल, इसमें एक ऐसे शख्स को दिखाया गया है जो एक साधारण सी जिंदगी जीना चाहता है, जिसमें प्यार के लिए खूब सारी जगह हो कसारिया ने बताया,‘जब मैंने इस गाने के बारे में उनसे बात की, तो उन्हें ये गाना पसंद आया। मैंने उन्हें कहा कि हमारे पास शूट करने के लिए बहुत ही सीमित समय है।’यही वजह रही कि आतिफ ने बहुत ज्यादा समय बिना गंवाए जल्द ही गाने की रेकाॅर्डिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी, जबकि उनकी तबियत भी ठीक नहीं थी। कसारिया ने बताया कि खराब तबियत में ही उन्होंने दूसरे शहर के लिए उड़ान भरी और गाना रेकाॅर्ड किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल नायर ने किया कंपोज
आतिफ असलम द्वारा गाए गए इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर राहुल नायर ने कंपोज किया है।इसके लीड एक्टर्स अध्यनन सुमन और मिस यूनीवर्स दीवा दीविता राय हैं। इसके सीन्स की शूटिंग शिमला में हुई है। बता दें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगा दिया था। इसी वजह से एक्टर्स, लिरिस्ट, सिंगर्स या दूसरे कलाकार और टेक्निकल स्टाफ जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है, उसका यहां कामकरने पर बैन था।

यह भी पढ़ें:  Swara-Fahad: दिल्ली में एक-दूजे से दिल लगा बैठे थे स्वरा भास्कर और फहद, राजधानी की इस जगह पर मनाई पहली डेट

खूब पसंद किए जाते हैं आतिफ के गाने
खास बात यह है कि आतिफ के गानों को यहां बहुत पसंद किया जाता रहा है। उन्होंने बाॅलिवुड को एक नहीं, ढेर सारे सुपरहिट गानों की सौगात दी है। उन्होंने ‘हम चार’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के गानों में अपनी आवाज दी। वहीं, दिल दियां गल्लां, मैं रंग शरबतों का, जीना जीना, तू जाने ना और तेरा होने लगा हूं जैसे गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। अब एक बार दोबारा रोमांटिक गाने से कई सालों बाद बाॅलिवुड में छाने को तैयार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed