फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pain: Sapna Chaudhary reacted to the rumor of her death said in five-six years people declares me dead many times

दर्द: सपना चौधरी ने अपनी मौत की अफवाह पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- पांच-छह साल में लोगों ने मुझे कई बार मारा

Wed, 15 Sep 2021 08:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Sep 2021 08:51 PM IST
सार

बिग बॉस- 11 की प्रतिभागी रह चुकीं हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी इन दिनों फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Pain: Sapna Chaudhary reacted to the rumor of her death said in five-six years people declares me dead many times
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस- 11 की प्रतिभागी रह चुकीं हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। हाल ही में बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के शोक से अभी उनके प्रसंशक उभर भी नहीं पाए थे कि सपना चौधरी की मौत की खबर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले सपना की हरियाणा के सिरसा में सड़क हादसे में मौत की खबर वायरल हो रही थी। हालांकि, बाद में यह खबरें फर्जी निकलीं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की मौत की अफवाह फैलना तब शुरू हुई 29 अगस्त को प्रीति नाम की एक डांसर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल, इस हादसे में मरने वालीं लड़की 'जूनियर सपना' के नाम से लोकप्रिय थी। ऐसे में जल्द ही उसकी मौत की खबर के बाद कई लोग ने उन्हें सपना चौधरी के साथ जोड़ दिया। नतीजतन, कई लोगों ने सोचा कि बिग बॉस- 11 की प्रतियोगी सपना का निधन हो गया।

विज्ञापन

Pain: Sapna Chaudhary reacted to the rumor of her death said in five-six years people declares me dead many times
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अपनी मौत की खबर वायरल होने पर बिग बॉस- 11 कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने इस बारे में एक वेबसाइट से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपने निधन की खबर सुन कर उनकी और उनके परिवार की इस पर क्या प्रतिक्रिया थी। इस पर सपना ने कहा कि "मुझे इस तरह की चीजों की आदत हो गई है, क्योंकि पिछले 5-6 सालों में लोगों ने मुझे बहुत मार डाला है।

विज्ञापन

Pain: Sapna Chaudhary reacted to the rumor of her death said in five-six years people declares me dead many times
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया जब पहली बार ऐसा कुछ हुआ तो मैं काफी तनाव में थी, लेकिन अब मुझे इस तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया करने का भी मन नहीं करता। अब तो ऐसा लगता है कि हर साल मेरे मौत की खबर आनी ही है। सपना कहती हैं कि लोग कभी मुझे दुर्घटना में मार देते हैं, कभी गोली मार देते हैं और कभी कहते हैं हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने कहा कि मेरी तरह मेरा परिवार भी ऐसी खबरों का आदी हो गया है।'

विज्ञापन

Pain: Sapna Chaudhary reacted to the rumor of her death said in five-six years people declares me dead many times
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2016 में मीडिया के एक वर्ग द्वारा यह बताया गया था कि सपना की जहर खाने से अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद साल 2017 में खबर आई थी कि एक बड़ी कार दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि, बाद में यह दोनों ही खबरें झूठी साबित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed