{"_id":"640cebe186926b5d9e01ac43","slug":"pahlaj-nihalani-on-satish-kaushik-sudden-death-said-it-is-a-big-blow-to-the-industry-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन पर दुखी हैं पहलाज निहलानी, बोले- पहले राजू और अब...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन पर दुखी हैं पहलाज निहलानी, बोले- पहले राजू और अब...
Sun, 12 Mar 2023 02:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:30 AM IST
सार
पहलाज ने कहा कि सतीश का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। एक प्रोफेशनल के रूप में वह एक चैंपियन थे।
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “पहले राजू श्रीवास्तव फिर सतीश कौशिक… हम अपने जीवन में खुशियां लाने वाले लोगों को इतनी जल्दी क्यों खो रहे हैं? मुझे लगता है कि भगवान को अच्छे लोगों की उतनी ही जरूरत है, जितनी हमें है।'
यह भी पढ़ें- Shilpa Agnihotri: 'ऐसे कपड़े मत पहनो', इस सीरियल की वजह से शिल्पा अग्निहोत्री को आंटियां करती थीं ट्रोल
पहलाज ने कहा कि सतीश का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। एक प्रोफेशनल के रूप में वह एक चैंपियन थे। इतनी फिल्मे करते थे! वास्तव में मैं उन्हें एक नए प्रोजेक्ट के लिए लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनके पास मेरे लिए डेट्स नहीं थीं। मैं उनके साथ 1994 में केवल एक फिल्म अंदाज़ में काम कर पाया था, जिसमें उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। सतीश ने पानीपुरी शर्मा नाम का किरदार निभाया था। सतीश की तारीफ करते हुए पहलाज ने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनकी भूमिका कितनी लंबी है, उन्होंने हमेशा रोल में हमेशा तड़का लगाया है। पिछले कुछ समय से वह नकारात्मक भूमिकाएं कर रहे थे और बुरे आदमी की भूमिका निभाने में भी अच्छे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Shilpa Saklani: शिल्पा सकलानी की चार साल पर्दे पर वापसी, इस फेमस टीवी सीरियल में आएंगी नजर
पहलाज की मुलाकात सतीश से अक्सर सामाजिक तौर पर होती थी। “हमारे दोस्तों का एक ही समूह था। आखिरी बार मैं सतीश से निर्माता रमेश तौरानी की बेटी की शादी में मिला था। यह पहली बार था जब मैंने लगभग दो वर्षों में किसी उत्सव में भाग लिया क्योंकि मैं बहुत अस्वस्थ था। सतीश बिल्कुल वैसे ही थे जैसे पहले हुआ करते थे। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे, हमेशा लोगों को हंसाते रहते थे। मुझे लगता है कि वह अब वहां भी वही कर रहे हैं। उनके निधन के ठीक दो दिन पहले हमने एक-दूसरे को होली की बधाई दी थी।”