टीवी की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं, अब खबर है कि एक्ट्रेस चार साल बाद वापसी करने जा रहीं हैं। अभिनेत्री आखरी बार 'वृंदा कुलदीप शेखावत' के रूप में शो 'विष या अमृत सितारा' में दिखाई दी थी, जो 2019 में खत्म हुई थी। शिल्पा अब करण कुंद्रा स्टारर टीवी सीरियल 'तेरे इश्क में घायल' के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। इस शो में रीम शेख और गशमीर महाजनी भी मुख्य किरदार में हैं।
2 of 5
शिल्पा सकलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा इस शो में किस किरदार में नजर आएंगी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अभिनेत्री ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान बताया, "मैं कल से शूटिंग शुरू कर रही हूं, लेकिन मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगी क्योंकि मेरे पास अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है।"
3 of 5
शिल्पा सकलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा मां बने के लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं। साल 2004 में शादी करने वाली अभिनेत्री और उनके पति अपूर्वा अग्निहोत्री को अक्टूबर 2022 में माता-पिता बने,जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी को साझा किया था। शिल्पा ने खुलासा किया कि वह हमेशा एक लड़की की माँ बनने का सपना देखती थीं। कपल ने अपनी बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री रखा है।
4 of 5
शिल्पा सकलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा को एकता कपूर की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से बड़ा ब्रेक मिला था। इस शो में उन्होंने 'गंगा साहिल विरानी' की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने ज़ी टीवी के 'लावण्या' में मुख्य भूमिका निभाई। इतना ही नहीं शिल्पा पिछले कुछ सालों में कई रियलिटी शो में भी दिखाई दी हैं, जिनमें 'नच बलिए 1', 'पति पत्नी और वो', 'मिस्टर एंड मिस टीवी' और 'बिग बॉस 7' शामिल हैं।
5 of 5
शिल्पा सकलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे इश्क में घायल' कलर्स टीवी की सुपरनेचुरल टेलीविजन सीरीज है, जिसका प्रीमियर 13 फरवरी, 2023 को हुआ था। शो की कहानी 'ईशा' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'अरमान' से प्यार करती है, लेकिन जब उसका भाई 'वीर' तस्वीर में आता है, तो वह टूट जाती है।
यह भी पढ़ें- Karan Kundrra : करण कुंद्रा ने तेजस्वी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद