फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padmavati Deepika Padukone pulls out of Global Entrepreneurship Summit

पद्मावती: ग्लोबल समिट से दीपिका ने वापस लिया नाम, मोदी सहित कई हस्तियां होंगी शामिल

Mon, 20 Nov 2017 08:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Padmavati Deepika Padukone pulls out of Global Entrepreneurship Summit
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और 'पद्मावती' में मुख्य किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में शामिल होने से इनकार कर दिया है। हैदराबाद में 28 नवंबर को होने वाली इस समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प जैसी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार 'पद्मावती' का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने GES से नाम वापस ले लिया है। दीपिका का ये फैसला उस वक्त आया जब भारी विरोध के बाद उनकी फिल्म 'पद्मावती' की रिलीजिंग डेट टालनी पड़ी। बता दें कि इसके पहले दीपिका ने इस समिट में शामिल होने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

Padmavati Deepika Padukone pulls out of Global Entrepreneurship Summit
तेलंगाना सरकार के एक अफसर के अनुसार करीब तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में दीपिका का फिल्मों को लेकर एक खास सेशन भी था। इसका टाइटल 'हॉलीवुड टू नॉलीवुड टू बॉलीवुड- द पाथ टू मूवीमेकिंग' था। हालांकि अचानक लिए इस फैसले के पीछे की वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है।

जानकारों के मुताबिक दीपिका के इस समिट से हटने की वजह 'पद्मावती' विवाद ही माना जा रहा है। जिसका देशभर के हिंदुवादी संगठन विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि फिल्म में पद्मावती के किरदार को गलत तरह से पेश किया गया है। बीजेपी और कुछ दूसरे संगठनों ने भी भंसाली की इस फिल्म का विरोध किया है। साथ ही विरोधियों ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने पर 10 करोड़ और दीपिका पादुकोण की नाक काटने पर भी ईनाम की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed