फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Padmaja Radhakrishnan passed away due to a cardiac arrest

स्वर्गीय संगीतकार एमजी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा राधाकृष्णन का कार्डियक अरेस्ट से निधन

Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Padmaja Radhakrishnan passed away due to a cardiac arrest
पद्मजा राधाकृष्णन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

लोकप्रिय संगीतकार स्वर्गीय एमजी राधाकृष्णन की पत्नी पद्मजा राधाकृष्णन का निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थीं। खबरों की मानें तो तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद पद्मजा को तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पद्मजा राधाकृष्णन के बेटे एमआर राजकृष्णन चेन्नई में और बेटी कार्तिका दुबई में रहती हैं। पद्मजा राधाकृष्णन अपने अविश्वसनीय काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई मलयालम हिट फिल्म मिस्टर बीन के लिए गीत लिखे थे।
विज्ञापन


पद्मजा को कला में काफी रुचि थी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया था।

साल के अभी छह महीने भी नहीं बीते हैं कि एक के बाद एक कई बुरी खबरें सुनाई दे रही हैं। अभी कल ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। वह 34 साल के थे। इस साल में अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, संगीतकार वाजिद खान, मनमीत ग्रेवाल और चिरंजीवी सर्जा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed