{"_id":"611b333f8ebc3e42d93826fa","slug":"oshiwara-police-filed-complaint-against-interior-designer-after-actress-alleges-molestation-in-apartment-know-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई: अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
Tue, 17 Aug 2021 09:44 AM IST
तान्या अरोड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:44 AM IST
सार
- अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला हुआ दर्ज
- पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
विज्ञापन
मुबई पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस अब इंटीरियर डिजाइनर की तालाश में जुटी हुई है। हालांकि ये मामला पिछले महीने जुलाई 2021 का है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अधिकतम साउथ फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उन्हें दिया गया था। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनेत्री ने डिजाइनर से इस बारे में बातचीत कि और इस कांट्रैक्ट को खत्म करने के लिए कहा।
विज्ञापन
A Mumbai-based actress levels molestation allegations against an interior designer following a spat with him over his work in her apartment. Case registered at Oshiwara Police Station, no arrest made: Mumbai Police#Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 17, 2021
अभिनेत्री ने बताया कि डिजाइनर ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें उन्हीं के अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि डिजाइनर ने उन्हें पुलिस में जाने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई। ओशिवारा पुलिस ने अभिनेत्री की शिकयत के बाद आईपीसी की धारा 354, 504, 509 के आधार पर मामला दर्ज किया है।