फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oshiwara Police filed complaint against interior designer after actress alleges molestation in apartment know details

मुंबई: अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

Tue, 17 Aug 2021 09:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 17 Aug 2021 09:44 AM IST
सार

  • अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप 
  • ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला हुआ दर्ज 
  • पुलिस कर रही है मामले की छानबीन 

विज्ञापन
Oshiwara Police filed complaint against interior designer after actress alleges molestation in apartment know details
मुबई पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस अब इंटीरियर डिजाइनर की तालाश में जुटी हुई है। हालांकि ये मामला पिछले महीने जुलाई 2021 का है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अधिकतम साउथ फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उन्हें दिया गया था। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनेत्री ने डिजाइनर से इस बारे में बातचीत कि और इस कांट्रैक्ट को खत्म करने के लिए कहा।
विज्ञापन

 
अभिनेत्री ने बताया कि डिजाइनर ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें उन्हीं के अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि डिजाइनर ने उन्हें पुलिस में जाने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई। ओशिवारा पुलिस ने अभिनेत्री की शिकयत के बाद आईपीसी की धारा 354, 504, 509 के आधार पर मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed