Oscar: एड्रियन ब्रॉडी का रेड कारपेट पर हैली बेरी को किस, जोई ने स्टेज से मां को पुकारा; तस्वीरों में ऑस्कर
Oscar Awards 2025 Best Moments: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान कई यादगार पल बने। चलिए जानते हैं इस बार समारोह में क्या कुछ खास हुआ...
विस्तार
आज लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का समापन हो चुका है। सभी 23 श्रेणियों के ऑस्कर विजेताओं के एलान के साथ यह पुरस्कार समारोह पूरा हुआ। कई सितारे अवॉर्ड जीतने के दौरान भावुक हो गए। वहीं, कुछ सितारे समारोह के दौरान किस करते नजर आए तो कोई अपने को-स्टार से मिलकर खुश हो गया। चलिए आपको बताते हैं इस बार के ऑस्कर समारोह के कुछ खास पल, जिन्होंने लाइमलाइट चुरा ली।
रेड कार्पेट पर एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी का किस
एड्रियन ब्रॉडी और हैली बेरी ने रेड कार्पेट पर 2003 के ऑस्कर किस को फिर से रिक्रिएट किया। 2003 के ऑस्कर में ब्रॉडी ने 'द पियानिस्ट' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। पुरस्कार जीतने के बाद ब्रॉडी ने बेरी को किस किया, जिसने बेरी और दर्शकों को चौंका दिया। आज उन्होंने इस मोमेंट को फिर से रिक्रिएट किया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
A reunion 22 years in the making. #Oscars pic.twitter.com/MkaF2xb6SE
— The Academy (@TheAcademy) March 2, 2025
एडम सैंडलर का अलग अंदाज
चकाचौंध और ग्लैमर से भरी एक रात में जब हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अपने रेड कारपेट पर बेहतरीन स्टाइलिश ड्रेस में नजर आए तो वहीं एडम सैंडलर ने अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान खींचा। वह डिजाइनर ड्रेस नहीं, बल्कि कैजुअल लुक में नजर आए। वह शॉर्ट्स और स्वेटशर्ट के साथ आए।
lol Adam Sandler (in shorts and a sweatshirt) interrupting Conan O'Brien's Oscars monologue to run up to Timothée Chalamet and hug him
— Spencer Althouse (@SpencerAlthouse) March 3, 2025
"Chalamet!!!!!!!" pic.twitter.com/F8dvRleEL9
ऑस्कर के होस्ट ने बोली हिंदी
इस साल कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओब्रायन ने ऑस्कर को होस्ट किया। इस दौरान होस्ट कॉनन ओब्रायन ने भारत से ऑस्कर देखने आए लोगों का अभिवादन किया। मंच से उन्होंने हिंदी बोलकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान दौरान उन्होंने कहा, 'नाश्ते के साथ ऑस्कर।'
#ConanOBrien kicked off the #Oscar ceremony with a thoughtful shoutout to India
— Stranger (@Stranger4every1) March 3, 2025
Spoke in Hindi to connect with viewers in India❤️
"Logo ko namaskar, Waha subha ho chuki hai to mujhe ummeed hai ki ap crispy nashte ke sath #Oscars dekhenge"#Oscars2025 pic.twitter.com/fvYPH3ot8Z
Oscar Award 2025: ‘अनोरा’ ने झटके बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर, एड्रियन ब्रॉडी और मिकी मैडिसन बने बेस्ट एक्टर्स
एवेंजर्स रीयूनियन
ऑस्कर 2025 के रेड कार्पेट पर एवेंजर्स रीयूनियन भी देखने को मिला। सैमुअल एल जैक्सन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर मंच पर शानदार अंदाज में मिले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंच पर रॉबर्ट पोज दे रहे थे, तभी अचानक सैमुअल वहां आए और दोनों एक-दूसरे के गले लग गए।
Oscars 2025 Winners List: एड्रियन और मिकी को बेस्ट एक्टर, अनोरा बनी बेस्ट फिल्म; पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट
मंच पर रोईं जोई सल्दाना
जोई सल्दाना ने 'एमिलिया पेरेज' के लिए सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद जोई सल्दाना भावुक हो गईं और मंच पर रो पड़ीं। मंच से ही उन्होंने अपनी मां को रोते हुए पुकारा। साथ ही उन्होंने अपनी दादी को भी याद किया।
"Mommy! Mommy!"
— MOHAMMAD AHSAN🎗️ (@MOHAMMAD_AARSH) March 3, 2025
Zoe Saldana is proof that no matter the age or accomplishment -- you always want to find your mom 🥹#ZoeSaldana #Oscars pic.twitter.com/qZYBq80MvT
काइली जेनर और टिमोथी चेलमेट का लिप-लॉक
लव कपल काइली जेनर और टिमोथी चेलमेट फ्रंट रॉ में बैठे हुए थे। दोनों वहां चल रहे अकादमी पुरस्कारों के दौरान एक दूसरे को प्यार से लिप किस करने लगे और यह पल कैमरे में कैद हो गया।
Nosso casal! Kylie Jenner e Timothée Chalamet no #Oscars em Los Angeles — 02 de Março. pic.twitter.com/fq7HLLSCCe
— Kardashian Brasil (@kardashibrasil) March 3, 2025