फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscars 2025 Winners List adrien brody to Zoe Saldana these celebs won oscar 2025

Oscars 2025 Winners List: एड्रियन और मिकी को बेस्ट एक्टर, अनोरा बनी बेस्ट फिल्म; पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

Mon, 03 Mar 2025 09:22 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 03 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

Oscars 2025 Winners List:  इस साल ऑस्कर में फिल्म 'अनोरा' का दबदबा रहा। इसने बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर अपने नाम किए। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘अनोरा’ के लिए मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Oscars 2025 Winners List adrien brody to Zoe Saldana these celebs won oscar 2025
ऑस्कर 2025 - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी 23 कैटेगरी के ऑस्कर विजेताओं की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस साल ऑस्कर में फिल्म 'अनोरा' का दबदबा रहा। इसने बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर अपने नाम किए। 

विज्ञापन

बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘अनोरा’ के लिए मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया। 
विज्ञापन

वहीं अनोरा के अलावा ‘द ब्रूटलिस्ट’ ने तीन और ‘ड्यून पार्ट 2’, ‘विकेड’ और ‘एमिलिया पेरेज’ जैसी फिल्मों ने दो-दो अवॉर्ड अपने नाम किए।
इसके अलावा इस साल ऑस्कर में नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर से चूक गई है। फिल्म काे 97वें ऑस्कर में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर में पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट...

बेस्ट फिल्म
बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 'अनोरा' को मिला है।

बेस्ट एक्टर 
एड्रियन ब्रॉडी को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर इन ए लीड रोल कैटेगरी में ऑस्कर मिला। 

बेस्ट एक्ट्रेस
मिकी मैडिसन को ‘अनोरा’  के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।



बेस्ट डायरेक्टर 
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सीन बेकर को मिला फिल्म 'अनोरा' के लिए।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील) को मिला है।

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
‘द ब्रूटलिस्ट’ को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है। लोल क्रॉली के नाम यह ऑस्कर अवॉर्ड हुआ है। 

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
'आई एम नॉट ए रोबोट' को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। 

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ‘ ड्यून: पार्ट टू’ ने ऑस्कर जीता।

बेस्ट साउंड
‘ड्यून: पार्ट टू’ ने बेस्ट साउंड के लिए भी ऑस्कर जीता।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म
इस साल की बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘नो अदर लैंड’ को मिला है।

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म
‘द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अपने नाम किया। 

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
क्लेमेंट डुकोल, केमिली और जैक्स ऑयार्ड ने एमिलिया पेरेज के 'एल माल' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता।

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
‘वीकेड’ को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए ऑस्कर मिला।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
एमिलिया पेरेज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जोई सल्दाना ने जीता।
  • बेस्ट एक्शन लाइव शॉर्ट फिल्म- आई एम नॉट अ रोबोट
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- आई एम स्टिल हियर
  • ओरिजिनल स्कोर- द ब्रुटलिस्ट
  • डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द ओनली गर्ल इन द आर्केस्ट्रा
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- पॉल ताजेवेल 
  • बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- पीटर स्ट्रॉघन 
  • बेस्ट वीएफएक्स- ड्यून: पार्ट 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed