फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar Award 2025: ‘अनोरा’ ने झटके बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर, एड्रियन ब्रॉडी और मिकी मैडिसन बने बेस्ट एक्टर्स

Mon, 03 Mar 2025 10:03 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:03 AM IST
खास बातें

Oscar Awards 2025 Live Update: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का समापन हो चुका है। सेरेमनी में सभी 23 कैटेगरी के ऑस्कर विजेताओं की अनाउंसमेंट हो चुकी है। 
इस साल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'अनोरा' का दबदबा रहा। इसने बेस्ट फिल्म समेत पांच ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘अनोरा’ के लिए मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया।

विज्ञापन
oscar awards 2025 live update winners list of oscars 97th academy awards nominated film list host indian films
ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के विजेता - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:19 AM, 03-Mar-2025

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'अनोरा' को मिला 

बेस्ट फिल्म के लिए 'अनोरा' को चुना गया। 'अनोरा' के लिए ऑस्कर 2025 का यह पांचवां पुरस्कर है। मेग रयान और बिली क्रिस्टल ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

09:18 AM, 03-Mar-2025

बेस्ट एक्ट्रेस बनीं मिकी मैडिसन 

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म 'अनोरा' के लिए एक्ट्रेस मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया।

विज्ञापन
09:03 AM, 03-Mar-2025

'अनोरा' के लिए सीन बेकर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बेस्ड डायरेक्टर का अवॉर्ड सीन बेकर को मिला फिल्म 'अनोरा' के लिए। ऑस्कर 2025 में यह सीन बेकर का दूसरा और फिल्म  'अनोरा' का तीसरा अवॉर्ड है।

08:56 AM, 03-Mar-2025

बेस्ट एक्टर बने एड्रियन ब्रॉडी

एड्रियन ब्रॉडी को 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए बेस्ट एक्टर इन ए लीड रोल कैटेगरी में ऑस्कर मिला। सिलियन मर्फी ने यह अवॉर्ड दिया। 

08:49 AM, 03-Mar-2025

'द ब्रूटलिस्ट' ने जीता बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड

डैनियल ब्लमबर्ग को 'द ब्रूटलिस्ट' में उनके काम के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। 
08:31 AM, 03-Mar-2025

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म बनी 'आई एम स्टिल हियर'

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील) को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 03-Mar-2025

'द ब्रूटलिस्ट' ने जीता बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड 

'द ब्रूटलिस्ट' को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड मिला, जिसे लोल क्रॉली ने अपने नाम किया। 
08:27 AM, 03-Mar-2025

दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि

इन मेमोरियम सेगमेंट में जीन हैकमैन, मैगी स्मिथ, क्रिस क्रिस्टोफरसन, जॉन एमोस, जोन प्लॉराइट, डोनाल्ड सदरलैंड, शेली डुवैल, डेविड लिंच और जेम्स अर्ल जोन्स जैसे दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। 
08:26 AM, 03-Mar-2025

मॉर्गन फ्रीमैन ने जीन हैकमैन को दी श्रद्धांजलि

जीन हैकमैन को श्रद्धांजलि देते हुए मॉर्गन फ्रीमैन ने कहा, 'मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया।'
08:15 AM, 03-Mar-2025

ऑस्कर से चूकी 'अनुजा'

लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में फिल्म 'आई एम नॉट ए रोबोट' ने अवॉर्ड जीत लिया है। इसी कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की फिल्म 'अनुजा' भी नॉमिनेट हुई थी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed