फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On The User Question Experience Of Working With Salman Khan Shahrukh Khan Said Bhai To Bhai Hi Hai

यूजर के सलमान खान के साथ काम करने के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया जवाब, बोले- भाई तो भाई है...

Wed, 31 Mar 2021 10:33 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 31 Mar 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
On The User Question Experience Of Working With Salman Khan Shahrukh Khan Said Bhai To Bhai Hi Hai
शाहरुख खान और सलमान खान

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से सीधी बातचीत कर लेते हैं। आज भी शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने एक-दो नहीं, बल्कि कइयों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान फैंस ने किंग खान से कई मजेदार सवाल पूछे और इस पर एक्टर ने भी अलग अंदाज में सभी के जवाब दिए। तो वहीं एक यूजर ने शाहरुख से सलमान को लेकर सवाल पूछ लिया।

विज्ञापन

On The User Question Experience Of Working With Salman Khan Shahrukh Khan Said Bhai To Bhai Hi Hai
शाहरुख खान और सलमान खान

तो वहीं एक यूजर ने शाहरुख से सुपरस्टार सलमान खान को लेकर भी सवाल पूछ डाला। यूजर ने पूछा, 'सलमान भाई के लिए कुछ शब्द। आप दोनों ने एक साथ फिल्म के लिए शूट किया है।' इस पर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमेशा ही तरह भाई तो भाई ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

On The User Question Experience Of Working With Salman Khan Shahrukh Khan Said Bhai To Bhai Hi Hai
शाहरुख खान

इसके अलावा एक यूजर ने शाहरुख से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बहुत सी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं। उनके बाद हमारी बारी आएगी, चिंता न करें।' ये सवाल-जवाब का सिलसिला यही नहीं थमा एक यूजर ने तो शाहरुख से उनके नहाने को लेकर भी सवाल कर डाला। यूजर ने पूछा, 'बाथरूम में इतना टाइम क्यों लगाते हो... ऐसा क्या करना होता है आपको वहां।' इस पर किंग खान ने लिखा, 'आपको वीडियो भेज दूंगा। आपकी जिज्ञासा और सीखने की ललक छू लेने वाली है।'

विज्ञापन

On The User Question Experience Of Working With Salman Khan Shahrukh Khan Said Bhai To Bhai Hi Hai
फिल्म जीरो

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान ने छोटा सा किरदार निभाया है और इसके लिए उन्होंने इस साल फरवरी में शूटिंग की थी। इसके अलावा शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'जीरो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से शाहरुख बड़े पर्दे पर नजर नहीं आये हैं और अब उनके फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed