{"_id":"d6c42318e8d4dec09b65666245b1ceb7","slug":"now-siddharth-malhotra-kiss-shraddha-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई फिल्म में ‘किस’ करते दिखाई देंगे सिद्धार्थ-श्रद्धा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई फिल्म में ‘किस’ करते दिखाई देंगे सिद्धार्थ-श्रद्धा
अमर उजाला दिल्ली/मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
अब तक आपने सिद्घार्थ मल्होत्रा का किस परिणिती चोपड़ा के साथ देखा होगा। अब देखिए वह श्रृद्घा कपूर के साथ किस करते हुए।
विज्ञापन
वैसे तो अब ‘किस’ फिल्मी पर्दे पर अनोखी बात नहीं रह गए हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता रहती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर दोनों ही पर्दे पर अपनी पहली ही फिल्मों में को-स्टार्स के चुंबन ले चुके हैं।
लेकिन अब दोनों फिल्म ‘विलेन’ में साथ आएंगे तो एक-दूसरे को ‘किस’ करते दिखाई देंगे। सिद्धार्थ ने अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में जहां आलिया भट्ट का चुंबन लिया था वहीं श्रद्धा ने ‘आशिकी-2’ में आदित्य कपूर के साथ लिप-लॉक किए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ‘विलेन’ के लिए सिद्धार्थ और श्रद्धा का ‘किस’ मॉरिशस में एक खूबसूरत द्वीप पर शूट किया गया था। पिछले दिनों शूट किए गए इस ‘चुंबन’ को फिल्म के एक गाने में दिखाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पहले सिद्धार्थ और श्रद्धा ‘किस’ करते हुए सहज नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
इसलिए निर्देशक मोहित सूरी ने मुंबई में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के दौरान इसे रद्द कर दिया। कुछ दिन बाद जब दोनों एक्टर साथ काम करते हुए सहज हो गए तो मॉरिशस में उन पर यह सीन फिल्माया गया।
बताया जा रहा है कि इस शूट से मोहित इतने खुश हुए कि उन्होंने इसके बाद पैक-अप कर दिया और फिल्म की यूनिट पूरी रात होटल में जश्न मनाती रही। अब ऐसा क्या है इस ‘किस’ में दर्शक जरूर देखना चाहेंगे।