फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now ranbir marry with katrina kaif

कुछ इस प्लान से होगी रणबीर-कैटरीना की शादी

Fri, 28 Mar 2014 02:13 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
now ranbir marry with katrina kaif

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ हैं। लेकिन खास बात यह कि इस बार दोनों के बीच शादी पर सहमति बन गई है। हालांकि शादी में अभी वक्त है। कहा जा रहा है कि 2015 में शहनाइयां बजेंगी।

विज्ञापन


आखिरकार रणबीर कपूर की समझ में आ गया है कि वह कैटरीना कैफ के बगैर नहीं रह सकेंगे। इसी का नतीजा है कि वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। इन दिनों फिल्मी गलियारों की सबसे गर्म चर्चा यही है।

विज्ञापन

हो गए थे अलग

now ranbir marry with katrina kaif
इस साल की शुरुआत में रणबीर-कैटरीना के अलगाव की खबरें सुर्खियां बनी थीं। बताया गया था कि रणबीर अपने कैरियर के इस मोड़ पर किसी तरह के बंधन में नहीं बंधना चाहते। जबकि कैटरीना शादी के लिए दबाव डाल रही हैं। आखिर में दोनों ने अलग हो जाने का फैसला किया।

अब खबरें हैं कि आखिरकार तीन महीनों के भीतर रणबीर को एहसास हो गया कि वह कैटरीना के बिना जिंदगी में आगे नहीं बढ़ सकेंगे। सूत्र कह रहे हैं कि 2015 में दोनों शादी कर सकते हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह बेटे की पसंद पर पहले ही मुहर लगा चुके हैं। कपूर परिवार में लंबे समय से कैटरीना को लेकर चर्चाएं रही हैं।

करीना कह चुकी हैं भाभी

now ranbir marry with katrina kaif

टॉक शो ‘कॉफी विद करन’ में रणबीर की चचेरी बहन करीना ने साफ शब्दों में कैटरीना को ‘भाभी’ कहा था। साथ ही वह बोली थीं कि मैं दोनों की शादी में ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस करना चाहूंगी।

असल में पिछले साल स्पेन के आईबीजा की यात्रा के दौरान समुंदर किनारे की ‘हॉट तस्वीरों’ के बाद कैटरीना अचानक रणबीर से ‘कमिटमेंट’ की चाह करने लगी थीं।

इसके बाद से दोनों के बीच तनाव की खबरें आईं क्योंकि रणबीर कैटरीना से शादी का वादा करना नहीं चाह रहे थे। वैसे दोनों बीच-बीच में विदेश घूमने जाते रहे। परंतु नए साल के स्वागत के लिए वे साथ में विदेश तो गए मगर लौटे अलग-अलग।

विज्ञापन

‌फिर क्यों बदली स्थितियां

now ranbir marry with katrina kaif

कहा गया कि कैटरीना ने रणबीर को अल्टीमेटम दे दिया है। इसके बाद उनके अलग होने की खबरों ने रफ्तार पकड़ी। मगर अब स्थितियां बदली हैं। सूत्र बताते हैं कि काफी सोच-विचार के बाद रणबीर कैटरीना के साथ जीवन भर साथ निभाने को राजी हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि रणबीर और कैटरीना ने सबसे पहले फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी थी। उन्हीं दिनों कैटरीना और सलमान खान के प्रेम को लेकर ‘कभी हां कभी ना’ जैसी बातें आती रहती थीं।

दीपिका के साथ भी ऐसा रिश्ता

now ranbir marry with katrina kaif

जबकि रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण से जुड़ा था। वैसे रणबीर-कैटरीना में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कभी मुहर नहीं लगाई। वैसे लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अगर दोनों शादी करने ही वाले हैं तो क्यों अपने ‘सिंगल’ होने की बात मीडिया में कहते फिरते हैं।

शादी को लेकर अभी किसी तरह की पुष्टि कपूर परिवार से नहीं आई है, मगर कहा जा रहा है कि रणबीर की मां बेटे के फैसले से बहुत खुश हैं। पिछले साल जब नीतू सिंह लंदन में छुट्टियां मना रही थीं तो वहां उन्होंने कैटरीना की मां के साथ लंच पर मुलाकात की थी।

आगे तक पहुंच गई थी बात

now ranbir marry with katrina kaif

इस मुलाकात में दोनों ने रिश्ते और शादी को लेकर भी चर्चा की थी।यह भी सुनने में आया है कि रणबीर ने कैटरीना को अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से भी मिलवा दिया है और कपूर परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कैटरीना ने भी इधर एक बार फिर रणबीर की फिल्म के सैट के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। बीत एक-डेढ़ महीने में वह ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग में व्यस्त रणबीर से मिलने दो बार श्रीलंका जा चुकी हैं।

कैटरीना इस साल दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, ‘बैंग बैंग’ और ‘जग्गा जासूस’। दोनों फिल्में अगले साल तक रिलीज हो जाएंगी। उसके बाद सबको शहनाइयों का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed