क्या कृष्णा का बेटा बनेगा कृष 4?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कृष 3' के क्लाइमेक्स सीन में कृष का रोल निभा रहे ऋतिक रोशन को बेटा होता है। और बेटा पैदा होते ही उछलकर खिड़की पर बैठ जाता है।
फिल्म के इस सीन ने साफ कर दिया था कि कृष 3 की सीक्वल फिल्म बनेगी। कृष्णा का बेटा अगली फिल्म में लीड रोल करेगा।
अब इस बात की पुष्टि भी ऋतिक रोशन ने कर दी। मीडिया को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने स्पष्ट कर दिया कि वह और राकेश रोशन कृष को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं।
यह तो लगभग सर्वविदित है कि कृष की इस सीक्वल फिल्म का निर्माण राकेश रोशन ही करेंगे और कृष 4 का रोल ऋतिक रोशन निभाएंगे।