फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now finding fanny in new troubel

फिर बड़े विवादों में आई 'फाइंडिंग फैनी'

Fri, 12 Sep 2014 12:24 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
now finding fanny in new troubel

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'फाइन्डिंग फेनी' की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के समक्ष दायर की गई याचिका में इस फिल्म में प्रयोग किए गए 'फैनी' शब्द को अश्लील बताते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


अदालत ने इस शब्द में कोई अश्लिलता न बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि एक शब्द के कई मायने होते हैं यहां पर भी 'फैनी' का मतलब कुछ और ही होगा जिसे शब्दकोष में ढूंढा जा सकता है।
विज्ञापन


फिल्म के शीर्षक और गानों में जो अंग्रेजी शब्द 'फैनी' का इस्तेमाल किया गया है वह अश्लील है। याचिकाकर्ता द्वारा यह भी कहा गया कि डिक्शनरी में स्पष्ट रुप से इसका अर्थ यौन संबंधित है और इसके प्रयोग से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने 'फैनी' शब्द को इस फिल्म, उसके गानों, पोस्टर एवं बैनरों से हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक को भी एतराज

now finding fanny in new troubel

इस फिल्म पर कर्नाटक के कुछ संगठनों को दिक्कत है। उनके अनुसार फिल्म को कर्नाटक को एक मेंटल स्टेट कहा गया है। यह सारा विवाद फिल्म के एक ट्रेलर से उपजा है।  इसमें एक सीन में अर्जुन कपूर एक कार से बाहर निकलते हुए दिखाया जाता है। कार एक बस स्टॉप के सामने खड़ी होती है जहां एक बोर्ड टंगा होता है।

उस बोर्ड पर कन्नड़ में चामुंडीनगर बस निलदाना (चामुंडीनगर बस स्टॉप) लिखा होता है। वह आगे निकल जाते है और हवा में हाथ उठाते हुए चिल्लाते हैं "ए ब्लडी मेंटल स्टेट"। इसके बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कार के बोनट पर मुक्का मारते है। इसी बात पर संगठनों को आपत्ति है।

इस फिल्म का निर्देशन निर्माता होमी अदजानिया ने किया है​। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं​। इनके अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, नसरूद्दीनशाह और पंकज कपूर अन्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे​।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed