फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now bipasha basu become a singer

एक्टिंग के साथ बिपाशा का गाना भी सेक्सी

Sun, 31 Aug 2014 07:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई Updated Sun, 31 Aug 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
now bipasha basu become a singer

बिपाशा बसु की ऐक्टिंग में तो आपको एक्सपोजर लगता ही है। आने वाले समय में वह एक सेक्सी गायिका के रूप में भी दिखने वाली हैं।

विज्ञापन


माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर के बाद जब तब्बू भी गायकी में कदम रख चुकी हैं तो बिपाशा बसु भी गायिका बनने को अधीर हो उठी हैं। हाल में उन्होंने ऐसी इच्छा जाहिर की है। बिपाशा का मानना है कि जब सारी नायिकाएं गाना गा रही हैं तो उन्हें क्यों नहीं गाना चाहिए?

उनका मानना है कि उनकी काया की तरह उनकी आवाज भी काफी सेक्सी है। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘क्रीचर 3डी’ के प्रमोशन में लगी बिपाशा हालांकि मजाक में कहती हैं कि अगर मैं गाना गाऊंगी तो सब भाग खड़े होंगे, लेकिन फिर भी गाना चाहती हूं।
विज्ञापन


बिपाशा के अनुसार, ‘मुझे लगता है अगर मैं गाऊंगी तो लाना डैलरी की तरह। उनकी तरह मेरी आवाज भी काफी कशिश वाली है, सो कोशिश है कि किसी फिल्म में मुझे भी गाने का मौका मिल जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बिपाशा को कौन गाने का मौका देगा यह देखने वाली बात होगी, लेकिन जल्द ही आपको बिपाशा की चीखें जरूर सुनाई देंगी क्योंकि निर्देशक विक्रम भट्ट की ‘क्रीचर’ में बिपाशा ब्रह्मराक्षस से डर कर भागती हुई, जान बचाती दिखेंगी। गाना आने तक इसी आवाज से काम चलाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed