फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Now Aamir Khan to lose weight for P.K.

आमिर खुद को बदलें तब शुरू होगी शूटिंग

Thu, 31 Jul 2014 07:26 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
Now Aamir Khan to lose weight for P.K.

राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म पी.के. के पोस्ट प्रोडक्शन में तो जुट गए हैं, लेकिन अभी तक इस फिल्म के कुछ सीन शूट होना बाकी है, जिसमें एक गाना भी शामिल है, जिसे देशभर में फिल्माया जाना है। ख़ास बात ये है कि यह दृश्य सिर्फ आमिर पर ही फिल्माए जाने हैं।

विज्ञापन


प्रोडक्शन हाउस के करीबी एक सूत्र का कहना है, "फिल्म की शूटिंग तभी शुरू हो सकती है, जब आमिर खान अपना कुछ वजन घटा लेंगे, और शरीर के कुछ हिस्सों को फिल्म की मांग के अनुसार शेप में लेकर आ जाएंगे। ऐसा लगता है कि ऐसा अगस्त या सितंबर तक ही हो पाएगा।"
विज्ञापन

टल गई थी शूटिंग

Now Aamir Khan to lose weight for P.K.

​वहीं एक और सूत्र का यह भी कहना है, "यह शूट तो पहले से ही अगस्त या सितंबर तक होना तय था। इसमें एक गाना भी है, जिसे पूरे भारत में फिल्माया जाएगा। वहीं जो शूट्स बचे हुए हैं उन्हें दिल्ली में शूट किया जाएगा। इसके लिए सिर्फ आमिर खान के ही शूट बचे हुए हैं।"

​इसी सूत्र ने यह भी कहा कि निर्देशक इस फिल्म के उस पोस्टप्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिन्हे फिल्माया जा चुका है। क्योंकि वह फिल्म की शूटिंग पूरी होने के इन्तजार में अपना समय बर्बाद नहीं कर सकते। जैसे ही फिल्म सितंबर तक पूरी शूट हो जाएगी इसके बाद अंतिम पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। और दिसंबर तक फिल्म शुरू हो जाएगी।

​जब इसके लिए निर्देशक के वक्ता से संपर्क किया गया तो उसने कहा, "हाँ हमें अभी फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग करनी है, और इसके लिए 10 से 15 दिनों की शूटिंग अभी बची है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed