एक चर्चित और विवादित धर्म गुरु आए फिल्मों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा की कहानी अब रूपहले पर्दे पर छाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दक्षिण की अभिनेत्री डेरा प्रमुख की बेटी का रोल कर रही है। यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी।
यह फिल्म एक ही तारीख को देश और विदेश दोनों जगह रिलीज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जनवरी में आएगी। इस फिल्म में डेरा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
फिल्म की कहानी डेरा प्रमुख और उनके द्वारा शुरू किए गए मानवता की भलाई के कार्यों पर आधारित होगी। फिल्म का मकसद डेरा के विचार और डेरे के द्वारा शुरू किए गए कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। फिल्म हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस तीनों का मिश्रण है।
विदेशी मीडिया का ध्यान आकर्षित करना मकसद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म का मकसद ज्यादा से ज्यादा विदेशी मीडिया का डेरा की तरफ ध्यान आकर्षित करवाना है। विदेशी लोगों को भी भारत में डेरा की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा शुरू किए गए मानवता की भलाई के कार्यों से रूबरू करना है। इसलिए यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में भी बन रही है।
इस फिल्म को बनाने में 60 टेक्निकल एक्सपर्ट जी जान से जुटे हुए हैं। फिल्म का हर सीन बड़े ही संजीदा तरीके से शूट किया जा रहा है। फिल्म के एक क्रू मेंबर ने बताया कि वे और उसके साथी डेरा में आकर काफी प्रभावित हैं।
वे और उसके साथी जब भी किसी फिल्म को बनाते हैं और दिनभर काम करने के बाद जब थक जाते हैं तो सब मिलकर शराब और सिगरेट पीते थे, लेकिन जब से डेरे में फिल्म बनाने के लिए आए हैं उन्होंने 16 दिन से शराब और सिगरेट को छुआ तक नहीं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।
डेरा प्रमुख की एक्टिंग के कायल हुए निर्देशक
इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक जीतू अरोड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म को बनाने में काफी पैसा लग रहा है फिल्म लोगों को पसंद आए और हिट हो यही उनका मकसद है। निर्देशक जीतू अरोड़ा ने कहा कि वे डेरा प्रमुख के अभिनय को देखकर हैरान हैं।
वे पांच-पांच पेज की स्क्रिप्ट को एक शॉट में ओके कर देते हैं और वे इस काम में 12 मिनट का समय लेते हैं, जबकि कोई भी अनुभवी अभिनेता उस स्क्रिप्ट पर तीन दिन लगा देता है। यह मेरे लिए बहुत अद्भुत है।