फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not Sai Pallavi but Srinidhi Shetty was the first choice for Nitesh Tiwari Ramayana Movie for Sita role

Ramayana: साई पल्लवी नहीं, बल्कि ये अभिनेत्री बनने वाली थी 'रामायण' की सीता, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात

Thu, 24 Apr 2025 08:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Apr 2025 08:21 PM IST
सार

Nitesh Tiwari Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का एलान जब से हुआ है, फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसमें साई पल्लवी माता सीता का रोल अदा करती दिखेंगी। उनसे पहले यह रोल किसी और एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था। जानिए...

विज्ञापन
Not Sai Pallavi but Srinidhi Shetty was the first choice for Nitesh Tiwari Ramayana Movie for Sita role
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'रामायण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तभी से दर्शकों के बीच उत्साह है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीती की भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सीता का रोल साई पल्लवी से पहले किसी और अदाकारा को दिया गया। था। जानते हैं...

विज्ञापन

Not Sai Pallavi but Srinidhi Shetty was the first choice for Nitesh Tiwari Ramayana Movie for Sita role
श्रीनिधि - फोटो : इंस्टाग्राम-@srinidhi_shetty

श्रीनिधि शेट्टी थीं पहली पसंद
साई पल्लवी से पहले माता सीता की भूमिका के लिए श्रीनिधि शेट्टी को चुना गया था। उन्होंने स्क्रीन टेस्ट तक दे दिया था। हाल ही में खुद श्रीनिधि ने इसका खुलासा किया है। हालांकि, स्क्रीन टेस्ट के बावजूद उन्होंने खुद इस किरदार के लिए मना कर दिया और इसकी वजह भी उन्होंने बताई है। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में उन्होंने बताया कि दर्शकों ने 'केजीएफ 2' में उन्हें एक्टर यश के साथ देखा। ऐसे में 'रामायण' में दोनों को प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना शायद दर्शकों को अजीब लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

Not Sai Pallavi but Srinidhi Shetty was the first choice for Nitesh Tiwari Ramayana Movie for Sita role
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra

'केजीएफ 2' की वजह से कर दिया मना
दरअसल, 'रामायण' में एक्टर यश रावण की भूमिका अदा करने वाले हैं। श्रीनिधि ने नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म को लेकर कहा, 'मैंने 'रामायण' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था और उनसे मिली था। मुझे याद है कि मैंने तीन सीन बहुत अच्छे से तैयार किए थे। उन्हें भी मेरा टेस्ट बहुत पसंद आया। उसी समय मैंने सुना की यश भी 'रामायण का' हिस्सा हैं'। उन्होंने आगे कहा कि लगभग उसी वक्त 'केजीएफ 2' आई थी। यश के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। फिर, दो महीने बाद 'रामायण' उनके पास आई।

यह खबर भी पढ़ें:
Mouni Roy: किन-किन किरदारों में टीवी और फिल्मों में अब तक नजर आईं मौनी रॉय, अब भूतनी बन डराएंगी अभिनेत्री

विज्ञापन

Not Sai Pallavi but Srinidhi Shetty was the first choice for Nitesh Tiwari Ramayana Movie for Sita role
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra

साई पल्लवी को परदे पर देखने के लिए उत्साहित
श्रीनिधि ने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि अगर वे रावण का किरदार निभाएंगे और मैं सीता का, तो हम दोनों एक-दूसरे के विपरीत होंगे। 'केजीएफ 2' लोग हमें इतने प्यार से साथ में देखेंगे और फिर उन्हें शायद 'रामायण' में हमें एक-दूसरे के खिलाफ देखना पसंद न आए। यही सोचकर उन्होंने इस किरदार के लिए मना कर दिया। 'रामायण' में साई पल्लवी को लेकर उन्होंने कहा कि वह शानदार चुनाव हैं। वे फिल्म में साई को देखने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म 'रामायण' नवंबर 2026 में रिलीज होगी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Terror Attack: 'आखिर कब तक कश्मीर को सहना होगा'?, आतंकी हमले पर सोनाली बेंद्रे का दिल छूने वाला पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed