फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitesh Tiwari wife Ashwini Iyer Tiwari will produce his film Panga

पत्नी अश्वनी संग ये फिल्म करेंगे दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

Fri, 09 Aug 2019 11:27 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 09 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Nitesh Tiwari wife Ashwini Iyer Tiwari will produce his film Panga
नितेश तिवारी - फोटो : social media
दंगल निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी भी अभी तक दो फिल्में निर्देशित कर चुकी हैं। निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी अच्छी फिल्में देने के बाद, अश्विनी इन दिनों अपनी तीसरी फिल्म पंगा के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही हैं। इस बीच उनकी चौथी फिल्म का भी ऐलान हो चुका है। इस ऐलान में पता चला है कि अश्विनी अय्यर तिवारी की चौथी फिल्म भारत के पहले आईटी कपल नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की ज़िंदगी पर आधारित होगी।
विज्ञापन


फिल्म का विषय निर्धारित किया जा चुका है और उनकी टीम ने भी अब इस तरफ काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का विचार पहले लेखक संजय त्रिपाठी को आया था, जिसे सुनकर अश्विनी खूब उत्साहित हो गईं और इसे करने के लिए हामी भी भरदी। सूत्र आगे बताते हैं की अश्विनी इस विषय की तरफ अनुसंधान शुरू कर चुकी हैं, ताकी वह हर तथ्य की जानकारी के बाद ही इस फिल्म पर काम शुरू करें। वहीं फिल्म की कहानी पर भी काम शुरू हो चुका है, अगले साल तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के आसार हैं। साथ ही साथ निर्देशक नितेश तिवारी भी अपनी पत्नी का इस फिल्म पर हाथ बटाएंगे। नितेश ने महावीर जैन के साथ इस फिल्म का निर्माण करने के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी पर गौर करें तो यह कहानी भारत के पहले आईटी कपल की ज़िंदगी को बड़े परदे पर दर्शाएगी। नारायण मूर्ति को टाइम मैग्जीन ने फादर और द इन्डियन आइटी सेक्टर का खिताब भी दिया है। नारायण मूर्ति भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक इंफोसिस के निर्माता हैं। वहीं नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति टेल्को कंपनी द्वारा हायर की गई पहली महिला इंजीनियर हैं। दोनों को भारत की सरकार द्वारा पद्मश्री मिला है और नारायण मूर्ति एक पद्म विभूषण भी अपने नाम कर चुके हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed