फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning

Nishaanchi Box Office: सोमवार को पूरी तरह टूटी 'निशानची' की कमर, चार दिनों में ही बंध गया बॉक्स ऑफिस से बिस्तर

Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Sep 2025 10:38 PM IST
सार

Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' शुक्रवार 19 सितंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब शुरुआत की। जानते हैं आज पहले सोमवार की परीक्षा में इसने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शुक्रवार 19 सितंबर को कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगीं। इनमें सबसे चर्चित फिल्म है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3'। इसके अलावा रिलीज से पहले अनुराग कश्यप की 'निशानची' भी काफी चर्चाएं बटोर रही थी, मगर रिलीज के साथ ही इसकी सारी हवा निकल गई है। बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित हो रही है।

विज्ञापन

Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर हुई खराब शुरुआत
ओपनिंग डे पर फिल्म 'निशानची' ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कारोबार 39 लाख रुपये रहा। कल रविवार की छुट्टी में भी यह फिल्म कोई दम नहीं दिखा पाई और दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज हुई। कल रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 26 लाख रुपये कमाए थे।

Homebound Movie Review: दोस्ती, दर्द और समाज की बेड़ियों में जिंदा बची उम्मीद; एक कहानी जो आपको रुला देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

चौथे दिन हालत खस्ता
आज चौथे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में 'निशानची' औंधे मुंह गिरी है। फिल्म की आज की कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये है। चार दिनों का फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक करोड़ रुपये है। बता दें कि यह फिल्म करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। 

विज्ञापन

Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'निशानची' की स्टारकास्ट
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे उम्दा कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 

Nishaanchi Day 4 Box Office Collection: Aaishvary Thackeray Monika Panwar Vedika Anurag Kashyap film Earning
निशानची - फोटो : यूट्यूब

जुड़वा भाई की कहानी है 'निशानची'
फिल्म 'निशानची' में रोमांस, कॉमेडी, गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिला है। इस फिल्म में दो जुड़वा भाई की कहानी दिखाई गई है। दोनों भाई, धोखे और प्यार सामना करते हैं। फिल्म को देखकर दर्शकों को कुछ हद तक 'गैंग ऑफ वासेपुर' का फील भी आता है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed