निर्भया कांड पर फिल्म 'दिल्ली कांड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप की घटना पर अब फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'दिल्ली कांड' होगा। फिल्म के डाइरेक्टर कार्तिक कुमार हैं। वहीं शशांक रंजन इससे बतौर म्यूजिक डायरेक्टर जुड़े हुए हैं।
शशांक रंजन ने बताया कि इस फिल्म के जरिए हम लोगों तक इस घटना की सच्चाई को बयां करना चाहते हैं जो कि आज के समय में बहुत जरूरी है।
शशांक ने बताया कि इस फिल्म में दो गानों को उन्होंने खुद रैप किया है। अन्य गाने शान, कैलाश खेर सहित कई अन्य गायकों ने गाए हैं। इस फिल्म में जूनियर लता मंगेशकर के नाम से फेमस जयालक्ष्मी ने भी गाना गाया है। शशांक के मुताबिक, म्यूजिक देने से पूर्व उन्होंने इस घटना का गहन अध्ययन किया। फिर मानसिक रूप से अपने को निर्भया से जोड़ा।
आरुषी हत्याकांड पर बन रही फिल्म का फर्स्टलुक
नोएडा के आरुषि हत्याकांड पर आधारित फिल्म का फर्स्टलुक आ गया है। अभिनेता केके मेनन और टिस्का चोपड़ा स्टारर की इस फिल्म का नाम 'रहस्य' है। इस फिल्म में इरफान खान पुलिस कॉप की भूमिका में है जो पूरे मामले का खुलासा करता है। इस फिल्म को राइटर-डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म अपनी कहानी के चलते इस साल काफी चर्चा में रही, क्योंकि इस फिल्म की कहानी आरुषि मर्डर केस पर आधारित बतया जा रहा है। आरुषि के पैरेंट्स की ओर से इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक याचिका भी कोर्ट में दायर की थी, जिस पर मुंबई हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर 13 जून तक रोक लगाई थी।