फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nimrat Kaur name associated with Amitabh Bachchan film Section 84 actress express her happiness

Section 84: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सेक्शन 84' से जुड़ा निम्रत कौर का नाम, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस

Fri, 07 Apr 2023 03:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 07 Apr 2023 03:13 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सेक्शन 84' से निम्रत कौर का नाम जुड़ गया है। फिल्म में काम करने को लेकर एक्ट्रेस अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Nimrat Kaur name associated with Amitabh Bachchan film Section 84 actress express her happiness
निम्रत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की अपकमिंग फिल्म कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर 'सेक्शन 84' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। जियो स्टूडियोज के सहयोग से बन रही इस मूवी में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब इस फिल्म से पावरहाउस एक्ट्रेस निम्रत कौर का नाम भी जुड़ गया है। 'सेक्शन 84'  में काम करने के लिए निम्रत कौर बेहद एक्साइटेड हैं और लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन

निम्रत कौर ने जताई खुशी 

निम्रत कौर ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा है, 'श्री अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे पर अमर होने के अतुलनीय विशेषाधिकार के साथ मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण रचनात्मक कारनामों में से एक की शुरुआत। इस अविश्वसनीय और दिलचस्प अवसर के लिए रिभु दासगुप्ता की आभारी हूं।' 

विज्ञापन

'सेक्शन 84' में हैं ये सितारे 

गौरतलब हो कि कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर 'सेक्शन 84' रिभु दासगुप्ता के जरिए लिखित और निर्देशित है। इसमें निम्रत कौर और अमिताभ बच्चन के अलावा डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। निम्रत कौर जिन्हें 'द लंचबॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन और दासगुप्ता के साथ सहयोग करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निम्रत कौर का वर्क फ्रंट 

बता दें कि फिल्म 'सेक्शन 84' अमिताभ बच्चन और रिभु दासगुप्ता के बीच तीसरा सहयोग है। आगामी फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट के जरिए जियो स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है और रिलायंस एंटरटेनमेंट और फिल्म हैंगर द्वारा निर्मित है। गौरतलब हो कि निम्रत कौर को हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। निम्रत को जल्द ही सोशल थ्रिलर फिल्म 'हैप्पी टीचर्स डे' में भी देखा जाएगा। वहीं, अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed