फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nikita Roy And The Book Of Darkness: Sonakshi Sinha will be seen in brother Kussh Sinha directorial debut film

Sonakshi Sinha: तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं सोनाक्षी, इस फिल्म में आएंगी नजर

Wed, 27 Jul 2022 02:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Jul 2022 02:36 PM IST
सार


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया है।

विज्ञापन
Nikita Roy And The Book Of Darkness: Sonakshi Sinha will be seen in brother Kussh Sinha directorial debut film
Sonakshi Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन

मुख्य रोल करेंगी अदा
अपने भाई के निर्देशन में बन रही इस पहली फिल्म में सोनाक्षी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया है। इसमें सोनाक्षी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। साझा किए गए पोस्टर में उनका साइड फेस नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' को निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा किया पोस्ट
बता दें कि सोनाक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ' 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' जल्द आएगी।' सोनाक्षी ने आगे लिखा, 'इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ सक्रीन साझा करूंगी।' सोनाक्षी की इस फिल्म पर फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन

'दबंग 3' में आईं थी नजर
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार बड़े पर्दे पर वर्ष 2019 में फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ नजर आईं थीं। हालांकि, वह ओटीटी पर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (2021) में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पूरे तीन साल बाद वापिसी कर रही हैं। ऐसे में फैंस सोनाक्षी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed