फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nicolas Cage Officially Divorced From Ex-Wife Erika Koike After 4-Day Marriage

हॉलीवुड स्टार निकोलस का चौथी पत्नी से भी हो गया तलाक, बोले- नशे की हालत में शादी की थी

Tue, 04 Jun 2019 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Nicolas Cage Officially Divorced From Ex-Wife Erika Koike After 4-Day Marriage
निकोलस केज, एरिका कोइक - फोटो : social media
हॉलीवुड स्टार निकोलस केज ने कुछ दिनों पहले ही मेकअप आर्टिस्ट एरिका कोइक (Erika Koike) से शादी की थी। अब दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।
विज्ञापन


'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट की मानें तो निकोलस केज और एरिका कोइक का शादी के तीन महीने बाद ही तलाक हो गया, केज ने दावा किया था कि वह शादी के वक्त बहुत नशे में थे और दोनों ने शादी के महज चार दिन बाद ही इसे खत्म करने की अर्जी दाखिल की थी। 

कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नेवाडा के क्लार्क काउंटी के जज ने 31 मई को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। इतनी जल्दी शादी तोड़ने के सवाल पर केज ने कहा कि यह शादी एक प्रकार से धोखा थी क्योंकि कोइक ने अपने आपराधिक इतिहास और किसी और के साथ अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था।
विज्ञापन


बता दें दोनों ने दोनों ने 23 मार्च को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए एप्लाई किया था और उसी दिन उन्हें शादी का लाइसेंस भी मिल गया था। हालांकि शादी के कुछ घंटों बाद ही दोनों बेलाजियो होटल के बाहर झगड़ते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed