Nick Jonas: निक जोनस ने पोस्ट साझा कर कहा- भारत की बहुत याद आती है, यूजर्स ने दे दी 'घर जमाई' बनने की सलाह
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा के साथ पांच साल बाद भारत लौटे हैं। अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वह भारत को बहुत याद करते हैं।
विस्तार
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत आ चुके हैं और उन्हें मुंबई की हवा और माहौल दोनों ही बहुत पसंद आ रहे हैं। मुंबई आने के एक दिन बाद ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और भारत के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भारत को कितना मिस किया है।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में निक बालकनी में शहर के स्काईलाइन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाइम येलो कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहना है और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में निक काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'इंडिया, मैंने आपको बहुत मिस किया।
Rahul Dev: राहुल देव ने बताई साउथ फिल्मों के सुपरहिट होने की वजह, कहा- रियल लाइफ से अगल होते हैं एक्शन सीन्स
निक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भारत के दामाद निक आपका स्वागत है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके आने से बहुत खुशी हुई।' एक यूजर ने लिखा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि आप भारत आए और यहां की संस्कृति को समझा।' एक यूजर ने लिखा, 'निक, घर जमाई बन जाओ।'
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर को याद आए संघर्ष के दिन, बताया- कैसे मिला 'प्यार तो होना ही था' में पहला ब्रेक
दरअसल, निक अपने परिवार प्रियंका और बेटी मालती के साथ शुक्रवार को भारत आए। प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ पहली बार भारत आई हैं। प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं। प्रियंका ने निक के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इसके अलावा प्रियंका के आने से इन अफवाहों ने भी जन्म लिया कि वह परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए आई हैं।
Karan Johar: करण जौहर ने 'क्वीन' का उड़ाया मजाक, क्रिप्टिक नोट में 'नेपो' किड्स का जिक्र कर ली कंगना की चुटकी