फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nick jonas kiss priyanka chopra on his birthday shares romantic picture on instagram

मोहब्बत: प्रियंका चोपड़ा को KISS करते नजर आए निक जोनस, अपने जन्मदिन पर साझा की यह रोमांटिक तस्वीर

Fri, 17 Sep 2021 09:13 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 17 Sep 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
nick jonas kiss priyanka chopra on his birthday shares romantic picture on instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने और अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) की तस्वीरें इंस्टाग्राम (Instagram) पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी प्रियंका ने निक जोनस संग एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें निक उन्हें किस (KISS) करते दिखे। इस तस्वीर को प्रियंका और निक के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर निक जोनस के जन्मदिन की बताई है। 16 सितंबर को निक का जन्मदिन था। इस दिन वह 29 साल के हो गए और प्रियंका ने उन्हें अपने ही अंदाज में विश किया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा काम की वजह से काफी समय से लंदन में हैं, लेकिन 16 सितंबर को निक का जन्मदिन आया तो वह उन्हें सरप्राइज देने अमेरिका पहुंच गईं। उन्होंने पेंसिल्वेनिया के फॉर्मिंगटन में निक जोनस का जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। साथ ही, अपनी और निक की बेहद खूबसूरत व रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें निक जोनस प्रियंका को किस करते नजर आए। खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर को 14.36 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

विज्ञापन

nick jonas kiss priyanka chopra on his birthday shares romantic picture on instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने लिखा यह खास कैप्शन
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में प्रियंका निक को हग कर रही हैं, जबकि वह प्रियंका को किस करते दिखे। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो पर खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी आपको ढेर सारा प्यार। मैं अपनी जिंदगी में जितने लोगों को जानती हूं, उनमें आप सबसे दयालु और मोहब्बत करने लायक व्यक्ति हैं। आई लव यू बेबी। मेरे साथ होने के लिए धन्यवाद।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

nick jonas kiss priyanka chopra on his birthday shares romantic picture on instagram
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'द मेट्रिक्स रेसरेक्शंस' में व्यस्त हैं प्रियंका
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को बुधवार को न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस वक्त वह स्वेटशर्ट पहने थीं। प्रियंका की ये तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। दरअसल, हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज का चौथा पार्ट 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शंस' (The Matrix Resurrections) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इसमें प्रियंका चोपड़ा नए अवतार में नजर आईं, जिसके बाद मेट्रिक्स फैंस का इंतजार बढ़ गया। वहीं, प्रियंका के फैंस भी काफी उत्साहित हैं। उधर, निक जोनस भी पिछले कई सप्ताह से अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ म्यूजिक टूर में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed