Nia Sharma New Song: आइटम नंबर में मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे रहीं निया शर्मा, 'फूंक ले' गाने में दिखाए लटके झटके
निया शर्मा का नया गाना 'फूंक ले' रिलीज हो गया है। ये गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस इस गाने में निया के देसी लुक को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की ‘नागिन’’ यानी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। निया शर्मा का फैशन सेंस काफी हटके है और इसी वजह से वह अपने लुक से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। उनकी हॉटनेस पर फैंस फिदा हैं। इतना ही नहीं, निया की तस्वीरें और वीडियोज तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। लेकिन अब निया शर्मा का नया गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह अपने सिजलिंग अवतार से बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे रही हैं। निया को इस गाने में देखकर फैंस ने मुन्नी और शीला तक को भूला दिया है।
निया शर्मा का नया आइटम सॉन्ग ‘फूंक ले' रिलीज हो चुका है और इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर आग लगा दी। इस गाने में निया का देसी लुक देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस एक्ट्रेस के कायल हो गए हैं। गाने में निया ने लहंगा चुन्नी पहना हुआ है और इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस हॉट मूव्स करती नजर आ रही हैं। निया शर्मा का कातिलाना डांस इस गाने में जान डालने का काम कर रहा है। साथ ही उनकी अदाओं से फैंस नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
निया शर्मा का ये गाना सोशल मीडिया पर महज कुछ ही घंटों में छा गया है। इस गाने को अब तक 22 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस गाने के लिरिक्स Meer और Lado Suwalko ने लिखे हैं और गाने को कंपोज Rangon ने किया है। इसे आवाज निकिता गांधी ने दी।
आज के समय में निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने ‘जमाई राजा’, ‘नागिन’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा, निया रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।