फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Newcomer Lakshya will play Dostana 2 Second male lead actor role

Dostana 2: कार्तिक-जान्हवी को मिला नया दोस्त, इस नए चेहरे को करण जौहर ने दिया मौका

Thu, 05 Sep 2019 11:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Sep 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Newcomer Lakshya will play Dostana 2 Second male lead actor role
Lakshya Second male lead of Dostaana 2 - फोटो : twitter

'दोस्ताना 2' (Dostana 2) में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। करण जौहर के इस एलान के बाद प्रशंसक इस सोच में डूबे थे कि आखिर फिल्म का दूसरा मेल लीड एक्टर कौन होगा? यह इंतजार खत्म हो गया है कि क्योंकि धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) ने एक पोस्ट के जरिए नए चेहरे को रूबरू करवा दिया है। 

विज्ञापन


'दोस्ताना 2' में दूसरा मेल लीड रोल लक्ष्य निभाएंगे। धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया- 'परिवार अब और बढ़ गया है। स्वागत है। लक्ष्य, धर्मा परिवार का नया सदस्य है। यह सफर बहुत शानदार होने वाला है।' खबरों की मानें तो लक्ष्य किसी भी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते हैं। 

विज्ञापन

फिल्म में लक्ष्य के साथ कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर होंगे। 'लक्ष्य' इससे पहले कई टीवी शोज कर चुके हैं, और करण की मानें तो उनका सिलेक्शन कई कठिन ऑडीशन्स के बाद ही हुआ है। खास बात यह है की 'लक्ष्य' ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ चार फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है, जिसमें आम फिल्मों के साथ-साथ वेब फिल्में भी शामिल हैं। इस कॉन्ट्रेक्ट की शुरुआत फिल्म 'दोस्ताना 2' से ही होती है। 

बता दें कि 'दोस्ताना 2' साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 'दोस्ताना' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। 

यह भी पढ़ें:- 'दोस्ताना 2' में कार्तिक- जान्हवी के आने की ये है असली कहानी, ये हो सकता है तीसरा लीड एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed