फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year

Action Movies: इस साल दर्शकों को मिलेगा एक्शन का जबर डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

Sun, 04 Jan 2026 11:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Jan 2026 11:57 PM IST
सार

Action Movies In 2026: साल 2025 मनोरंजन के शौकीनों के लिए काफी खास रहा। एक्शन फिल्मों का खूब बोलबाला रहा। यह साल भी काफी खास होने वाला है। कई दिलचस्प एक्शन फिल्में रिलीज होंगी।

विज्ञापन
New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
सलमान खान-शाहरुख खान-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते वर्ष दर्शकों ने कई एक्शन फिल्मों का लुत्फ उठाया। 05 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' अब तक गदर काट रही है। नए साल में भी कई रोमांचक फिल्में रिलीज होंगी। कॉमेडी से लेकर हॉरर और रोमांटिक मूवीज की भरमार रहेगी, मगर साथ ही एक्शन फिल्मों की भी धमक रहने वाली है। बड़े-बड़े सितारों की एक्शन से भरपूर फिल्में दर्शकों के बीच पहुंचेंगी। जानिए

विज्ञापन

New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
'बैटल ऑफ गलवान' - फोटो : इंस्टाग्राम

'बैटल ऑफ गलवान'
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के दोनों टीजर काफी धांसू हैं। सलमान खान के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका अदा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
शाहरुख खान किंग फिल्म में - फोटो : सोशल मीडिया

'किंग'
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' भी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन होगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख खान 'किंग' में 'पठान' और 'जवान' भी ज्यादा धांसू एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी अभिनीत इस लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी कड़ी इस साल दर्शकों के बीच आएगी। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। रानी मुखर्जी इस बार भी अपने एक्शन से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। यह फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज होगी। रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी।

New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्फा
इसके अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत एक्शन फिल्म 'अल्फा' भी लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। 'अल्फा' में आलिया और शरवरी दोनों ही एक्शन का दम दिखाएंगी। 

New Year 2026: King to Battle of Galwan alpha Mardaani 3 Action Movies to release This Year
धुरंधर - फोटो : एक्स

'धुरंधर 2'
पिक्चर अभी बाकी है, क्योंकि 'रिवेंज' भी दस्तक देने वाली है। बीते वर्ष रिलीज हुई 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब तक बवाल काट रही है। इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा। इस फिल्म का नाम ‘रिवेंज’ है। यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed