फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   New film on Chales Sobhraj

सोभराज पर नई फिल्म, इस बार पिछली से कहीं ज्यादा बोल्ड सीन

Sat, 07 Nov 2015 09:13 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
New film on Chales Sobhraj

बॉक्स ऑफिस पर भले ही रणदीप हूडा स्टारर मैं और चार्ल्स कमाई नहीं कर सकी लेकिन निर्देशक प्रवाल रमन एक बार फिर से यही विषय अपनी अगली फिल्म में दोहराने जा रहे हैं। ...और उसमें ऐक्टर भी रणदीप ही रहेंगे। यह बात आपको चौंकाने वाली लग सकती है परंतु यह सच है कि जल्द ही फिर से यह टीम कुख्यात बदमाश चार्ल्स सोभराज पर एक और फिल्म बनाने जा रही है।

विज्ञापन


फिल्म इस बार हिंदी की जगह अंग्रेजी में बनेगी और इसका निर्माण एक फ्रेंच प्रोडक्शन हाउस के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चार्ल्स सोभराज का सौतेला पिता फ्रेंच था और चार्ल्स ने अपनी जिंदगी का लंबा अर्सा फ्रांस में गुजारा। चार्ल्स की शादी भी फ्रांस में हुई थी।
विज्ञापन


अतः वहां भी इस अपराधी की जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों निर्देशक प्रवाल रमन से फ्रेंच निर्माताओं ने मुलाकात करके उनके लिए इस अपराधी की जिंदगी पर फिल्म बनाने का अनुरोध किया। रमन तैयार हो गए मगर उन्होंने शर्त रखी कि फिल्म में चार्ल्स का रोल रणदीप ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नायिकाएं बदल जाएंगी

New film on Chales Sobhraj

प्रवाल ने काफी रिसर्च के बाद चार्ल्स पर फिल्म बनाई है। अंग्रेजी में बनने वाली फिल्म की विशेषता यह होगी कि इसे पूरी तरह से चार्ल्स की बायोपिक की तरह बनाया जाएगा। जबकि मैं और चार्ल्स इस अपराधी के तिहाड़ जेल से फरार होने और फिर गिरफ्तारी पर आधारित थी।

अंग्रेजी फिल्म हिंदी के मुकाबले कहीं बोल्ड होगी और चार्ल्स की जिंदगी को ज्यादा रंगीन दिखाएगी। इसलिए इसमें नायिकाएं बदल जाएंगी। फिल्म में रणदीप के साथ बाकी सारे कलाकार फ्रेंच और अंग्रेज होंगे।

चर्चाएं यह भी है कि प्रवाल फ्रेंच प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म को सीक्वल के रूप में बनाने की भी बात कर रहे हैं। इसमें यूरोप में चार्ल्स के द्वारा किए गए अपराध और वहां से फरार होने का घटनाक्रम होगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी और इसे हिंदी में भी डब करके 2017 में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed