फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   new dance show The Dance Project has been on air

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ पहला डांस शो, गली-मोहल्ले के डांसर्स के लिए बड़ा मौका

Wed, 12 Dec 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
new dance show The Dance Project has been on air
Gauhar Khan - फोटो : social media
डिजिटल दुनिया में भारत का पहला डांस रियलिटी शो है सोनी म्यूजिक का द डांस प्रोजेक्ट। शो का फॉर्मेंट सिंपल है। हर शुक्रवार को एक नया एपीसोड यूट्यूब पर सोनी म्यूजिक इंडिया चैनल पर अपलोड किया जाता है। हर एपीसोड में होती हैं कुल चार पेशकश, एक हिंदी सिनेमा के किसी सेलेब्रिटी की, एक टीवी डांस स्टार की, एक यूट्यूब डांस आइकन की और एक जुगलबंदी टीवी स्टार और डिजिटल स्टार की। शो के कुल 12 एपीसोड्स में से अब तक तीन यूट्यूब पर आ चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार का एपीसोड रहा गौहर खान, सुशांत खत्री और टीम नाच का। शो का विनिंग प्वाइंट रहा गौहर खान की परफॉर्मेंस का ट्विन इफेक्ट। गौहर खान ने भारतीय और हिप हॉप का मिक्स पेश किया और दोनो में वह बिल्कुल अलग शख्सीयत नज़र आईं। दोनों डांस को इतने शानदार तरीके से एडिट किया गया कि एक फ्रेम से दूसरे फ्रेम में जाते हुए कहीं से झटका नहीं लगता है और इतनी ही शानदार रही गौहर खान की ये परफॉरमेंस।
विज्ञापन


सुशांत खत्री और टीम नाच ने भी अपने चयन की कसौटी का पूरा सम्मान रखा और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। शो का उद्देश्य देश भर में फैले ऐसे डांसर्स को एक मंच प्रदान करना है जो अपने डांस के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते रहे हैं। रियलिटी शोज में डिजिटल का आने वाले समय में बड़ा योगदान होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल पर शोज बनाने का फायदा ये है कि यहां किसी तरह के बड़े बजट की जरूरत नहीं है। यूट्यूब के अपने म्यूजिक रियलिटी शो अराइव्ड का हल्ला मचा ही हुआ है। सोनी के द डांस प्रोजेक्ट का शोर भी मोबाइल मोबाइल पूरे भारत में फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed