फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix Sets Multi Year Series Partnership With Scoop Director Hansal Mehta Know Details

Hansal Mehta: नेटफ्लिक्स ने हंसल मेहता के साथ की दीर्घकालिक साझेदारी, कई सीरीज का करेंगे निर्माण

Mon, 26 Jun 2023 04:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 04:03 PM IST
सार

जिन दर्शकों को 'स्कूप' पसंद आई उनके लिए अब एक खुशखबरी है। हंसल मेहता ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके तहत अगले कुछ वर्षों तक वह नेटफ्लिक्स के लिए कई सीरीज का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन
Netflix Sets Multi Year Series Partnership With Scoop Director Hansal Mehta Know Details
'स्कूप' के निर्देशक हंसल मेहता और नेटफ्लिक्स के बीच हुआ करार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इस महीने की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हंसल मेहता की सीरीज 'स्कूप' खूब पसंद की गई। नेटफ्लिक्स के साथ हंसल मेहता का यह पहला प्रोजेक्ट था। जिग्ना वोरा की किताब पर आधारित 'स्कूप' में करिश्मा तन्ना लीड रोल में नजर आईं। अब नेटफ्लिक्स के साथ इस सफल साझेदारी को हंसल मेहता ने आगे लेकर जाने की पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन

Netflix Sets Multi Year Series Partnership With Scoop Director Hansal Mehta Know Details
स्कूप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साझेदारी को लेकर उत्साहित मेहता
जिन दर्शकों को 'स्कूप' पसंद आई उनके लिए अब एक खुशखबरी है। हंसल मेहता ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी कर ली है, जिसके तहत अगले कुछ वर्षों तक वह नेटफ्लिक्स के लिए कई सीरीज का निर्माण करेंगे। इसे लेकर हंसल मेहता बेहद उत्साहित हैं।
Naxals On Silver Screen: बंदूक छोड़ कैमरे के साथी बनने जा रहे गढ़चिरौली के नक्सल, इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

Netflix Sets Multi Year Series Partnership With Scoop Director Hansal Mehta Know Details
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हंसल मेहता ने कही यह बात
उनका कहना है, 'एक फिल्म निर्माता के रूप में अलग-अलग किस्म की कहानियां बनाने का आइडिया मुझे लगातार सक्रिय रखता है। नेटफ्लिक्स ने कई प्रतिभाओं को मौके दिए हैं। इसके साथ साझेदारी को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात यह है कि मेरा काम नेटफ्लिक्स के जरिए दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगा।'
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तोड़ दी नंगे पैर फैंस से मुलाकात की परंपरा? जानिए सच्चाई

विज्ञापन

Netflix Sets Multi Year Series Partnership With Scoop Director Hansal Mehta Know Details
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नेटफ्लिक्स की तारीफ में कही यह बात
हंसल मेहता ने आगे कहा, 'जैसा कि 'स्कूप' के मामले में नेटफ्लिक्स स्क्रिप्टिंग से लेकर मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तक तमाम क्रिएटिव कार्यों में जुटा रहा। यह क्रिएटिव सपोर्ट किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि अब लंबे समय तक के लिए हुई साझेदारी कुछ शानदार कहांनियां पेश करने में मेरे लिए मददगार साबित होगी।'
Kamal Haasan: नौकरी छोड़ चुकी कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को कमल हासन ने गिफ्ट की कार, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed