फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kamal Haasan gifts car to Coimbatore woman bus driver who quit job over ticketing DMK Kanimozhi

Kamal Haasan: नौकरी छोड़ चुकी कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को कमल हासन ने गिफ्ट की कार, कही यह बात

Mon, 26 Jun 2023 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 02:49 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan gifts car to Coimbatore woman bus driver who quit job over ticketing DMK Kanimozhi
कमल हासन ने महिला बस ड्राइवर शर्मिला को कार गिफ्ट की - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता-नेता कमल हासन ने कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को तोहफे में कार दी है। एक्टर ने यह कार उस महिला बस ड्राइवर शर्मिला को दी है, जिन्होंने बीते दिनों बस में यात्रा करने के दौरान सांसद कनिमोझी की टिकट काटने को लेकर गरमाए विवाद के बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कमल हासन का कहना है कि अब शर्मिला इस कार के सहारे अपनी रोजी-रोटी कमा सकती हैं।

विज्ञापन


कोयंबटूर की पहली महिला बस चालक हैं शर्मिला
कमल हासन ने सोमवार को शर्मिला को एक कार गिफ्ट की है। बता दें कि शर्मिला कोयंबटूर की पहली महिला बस ड्राइवर हैं। मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख ने एक बयान में कहा, 'कोयंबटूर की पहली महिला बस चालक शर्मिला को 'कमल पनबट्टू मय्यम' (कमल सांस्कृतिक केंद्र) की ओर से ड्राइवर-उद्यमी बनने में सक्षम बनाने के लिए यह कार दी गई है।'
विज्ञापन

Naxals On Silver Screen: बंदूक छोड़ कैमरे के साथी बनने जा रहे गढ़चिरौली के नक्सल, इस फिल्म के लिए दिया ऑडिशन
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल हासन ने कही यह बात
कमल हासन ने कहा, 'मैं शर्मिला को लेकर हाल ही में हुई बहस और विवाद से काफी दुखी था। शर्मिला अपनी उम्र की महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण हैं। सिर्फ शर्मिला को ही ड्राइवर बनकर नहीं रहना चाहिए। मेरा विश्वास है कि कई और शर्मिलाएं इस समाज में होनी चाहिए। शर्मिला इस कार को रेंटल सर्विस के लिए और एक उद्यमी बनने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।'
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने तोड़ दी नंगे पैर फैंस से मुलाकात की पंरपरा? जानिए सच्चाई

इस वजह से छोड़ी नौकरी
बता दें कि द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि के बस में यात्रा करने के दौरान उनका टिकट काटे जाने के विवाद से नाराज शर्मिला ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि बस में सांसद कनिमोझी के साथ खराब बर्ताव हुआ, इससे वह दुखी हैं। बता दें कि द्रमुक सांसद ने शहर में गांधीपुरम से पीलामेदू तक बस यात्रा की थी। इसके बाद शर्मिला ने नौकरी छोड़ दी और कहा कि उसकी एक साथी ने कथित रूप से कनिमोझी का अपमान किया था और उसकी कंपनी ने उस पर बस में यात्रा के लिए जानीमानी हस्तियों को बुलाकर प्रचार पाने का आरोप लगाया था। शर्मिला ने दावा किया कि उसने अपने प्रबंधन को सांसद की प्रस्तावित यात्रा के बारे में जानकारी दे दी थी। वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनी ने ऐसी सूचना दिए जाने से इनकार किया।
Adipurush: अब 'आदिपुरुष' के टिकट की कीमत घटकर हुई इतनी, ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए मेकर्स की जद्दोजहद जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed