फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix Movie Qala Actor Irrfan Khan son Babil says he does not want to use his father Privilege to find work

Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपने करियर पर की बात, बोले- काम के लिए पिता के नाम को नहीं भुनाना चाहता

Sun, 26 Feb 2023 01:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Feb 2023 01:05 AM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान बाबिल खान ने यह स्वीकार किया कि इरफान खान का बेटा होने के नाते उन्हें कुछ विशेषाधिकार मिले हैं।

विज्ञापन
Netflix Movie Qala Actor Irrfan Khan son Babil says he does not want to use his father Privilege to find work
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इरफान खान के बेटे बाबिल खान बीते वर्ष अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर चुके हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कला' को दर्शकों से खूब तारीफ मिली। इस फिल्म में बाबिल ने तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन साझा की। हर स्टारकिड की तरह बाबिल की तुलना भी उनके पिता इरफान खान से होती है। गौरतलब है कि एक्टिंग के मामले में दिवंगत स्टार इरफान खान का कोई जवाब नहीं था। उनके फैंस अब बाबिल में अपने चहेते सितारे की झलक देखते हैं। बाबिल धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इरफान का बेटा होने के नाते मिलने वाले प्रिविलेज पर बात की। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


हाल ही में एक बातचीत के दौरान बाबिल खान ने यह स्वीकार किया कि इरफान खान का बेटा होने के नाते उन्हें कुछ प्रिविलेज मिले हैं। मगर, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह काम पाने के लिए उन प्रिविलेज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। बाबिल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह अपनी नैतिकता के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

Oscar 2023: ऑस्कर समारोह में 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने पर परफॉर्म करेंगे राम चरण! एक्टर ने उठाया राज से पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबिल का कहना है कि अपने पिता की वजह से मिलने वाले विशेषाधिकारों और उनके कॉन्टेक्ट्स का इस्तेमाल वह लोगों से सीखने के लिए और एक एक्टर के रूप में विकसित होने के लिए करना चाहते हैं। वह ऐसे लोगों से सीखना चाहते हैं, जो कला के मास्टर हैं। बाबिल ने आगे कहा कि उन्होंने जो सीखा वह उसका विश्लेषण करना पसंद करते हैं। अपने काम और ऑडिशन में उसे एप्लाई करना पसंद करते हैं।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने संग शादी के सफर को बताया खूबसूरत, कही दिल छूने वाली बात

बता दें कि बाबिल ने कम वक्त में अच्छी पहचान बना ली है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। हाल ही में वह एक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जय हिंद कॉलेज गए, जहां स्टूडेंट्स ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाबिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं।
Rakhi Sawant: राखी की हालत देख श्रद्धा आर्या हुईं इमोशनल, हालात देख बोली- जाने दे जो जाता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed