फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix India Original series Sacred Games nominated for International Emmy Awards

'सेक्रेड गेम्स' के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 के लिए हुआ नामांकन

Thu, 19 Sep 2019 08:42 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 19 Sep 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Netflix India Original series Sacred Games nominated for International Emmy Awards
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

देश भर में धमाल मचाने के बाद वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में इस बहुचर्चित वेब सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर  शेयर की। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- 'सेक्रेड गेम्स को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में बेस्ट वेब सीरीज के लिए नामांकित किया गया है। पूरी टीम को बधाई।'

विज्ञापन

Netflix India Original series Sacred Games nominated for International Emmy Awards
sacred games 2 - फोटो : social media

गौरतलब है कि हाल में इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। सीरीज को लेकर देश में गजब का क्रेज देखने को मिला। हालांकि दूसरी किस्त में दर्शकों को मनमुताबिक कंटेंट नहीं मिल पाया। बावजूद इसके नेटफ्लिक्स की यह सीरीज कई रिकॉर्ड स्थापित कर गई। इसका पहला सीजन  6 जुलाई 2018 को रिलीज हुआ था वहीं दूसरा सीजन इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Netflix India Original series Sacred Games nominated for International Emmy Awards
Sacred Games - फोटो : Netflix

सेक्रेड गेम्स 1 का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था वहीं इसके दूसरे सीजन का निर्देशन  अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने किया है।  जहां पहले सीजन में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और कुब्रा सैत मुख्य भूमिका में थीं तो वहीं दूसरे सीजन में रणवीर शौरी, कल्कि कोचलिन, सुरवीन चावला और जतिन सरना की एंट्री हुई थी।  यह सीरीज विक्रम चंद्रा के 2006 के उपन्यास सैक्रेड गेम्स पर आधारित है। 

पढे़: सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक की उम्र तो है 47

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed