फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nephew baby river celebrates Uncle Ahaan Panday debut film Saiyaara success Alanna shares Adorable photos

Saiyaara: बेबी रिवर ने कुछ यूं मनाया मामू की फिल्म 'सैयारा' की सफलता का जश्न, अलाना पांडे ने शेयर कीं तस्वीरें

Wed, 30 Jul 2025 11:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Jul 2025 11:07 PM IST
सार

Ahaan Panday Photos Nephew River: अभिनेता अहान पांडे अपनी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' के जरिए दर्शकों के बीच छा गए हैं। उनके परिवार में भी फिल्म की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। अहान के नन्हे भांजे रिवर ने कुछ खास अंदाज में मामा की सक्सेस को एंजॉय किया।

विज्ञापन
nephew baby river celebrates Uncle Ahaan Panday debut film Saiyaara success Alanna shares Adorable photos
बेबी रिवर-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से डेब्यू किया है। 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा ने भी डेब्यू किया है। अहान की सफलता का जश्न उनके परिवार में भी खूब मनाया जा रहा है। उनके नन्हे भांजे बेबी रिवर ने तो अहान के किरदार कृष कपूर को अपना दोस्त तक बता दिया है।

विज्ञापन

nephew baby river celebrates Uncle Ahaan Panday debut film Saiyaara success Alanna shares Adorable photos
अलाना पांडे-बेबी रिवर-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अलाना पांडे ने शेयर किया प्यारा पोस्ट
आज बुधवार को अहान पांडे की बहन अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अहान पांडे को भांजे बेबी रिवर के साथ देखा जा सकता है। दोनों मैंचिंग टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। मगर, बेबी रिवर की टीशर्ट पर लिखी लाइन्स सबका ध्यान खींच रही हैं। इन पर बैक साइड में हैशटैग के साथ 'सैयारा' लिखा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)


विज्ञापन
विज्ञापन

nephew baby river celebrates Uncle Ahaan Panday debut film Saiyaara success Alanna shares Adorable photos
बेबी रिवर-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

बेबी रिवर ने कृष कपूर को बताया दोस्त
बेबी रिवर की टी-शर्ट पर फ्रंट साइड में लिखा है, 'कृष कपूर मेरा दोस्त है'। बता दें कि 'सैयारा' फिल्म में अहान पांडे के किरदार का नाम कृष कपूर है। तस्वीरों के साथ अलाना पांडे ने बेबी रिवर की तरफ से लिखा है, 'अहान पांडे मेरे मामा हैं, लेकिन कृष कपूर मेरा पक्का दोस्त है'। मामा-भांजे की ये तस्वीरें बेहद क्यूट हैं, जिन पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

nephew baby river celebrates Uncle Ahaan Panday debut film Saiyaara success Alanna shares Adorable photos
सैयारा - फोटो : एक्स

300 करोड़ी क्लब की तरफ बढ़ी 'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' की रिलीज को आज बुधवार को 13 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने की तरफ बढ़ चली है। आज बुधवार को 13वें दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 273.50  करोड़ रुपये हो गया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed